KORBA NEWS
कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा जिले में इन दिनों डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अभी तक बहुत से लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। तो वही डेंगू की चपेट में आए एक युवक की बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मुड़ापार बस्ती निवासी बबलू चंद्र नमक युवक को डेंगू होने के कारण मेडिकल कॉलेज कोरबा में भर्ती कराया गया।
जहां उसकी हलात में सुधर न होते देख उसे बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान बबलू ने दम तोड़ दिया । बबलू की मौत से परिवार पर बड़ी विपत्ति आ पड़ी है क्योंकि कुछ दिन पहले ही उसकी मां की भी अचानक तबीयत खराब हो जाने के बाद मौत हो गई थी।वही घर में दो मौत से मातम छा गया है। बता दे कि पिछले कुछ दिनों में कोरबा जिले में डेंगू के 36 केस चिन्हित किया जा चुके हैं।
वही जिले में लगातार लोग बीमार होकर मेडिकल कॉलेज कोरबा और आसपास के निजी चिकित्सालय व क्लीनिक में इलाज करवा रहे हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी को आम नागरिकों की जिंदगी से कोई लेना देना नहीं है ऐसा प्रतीत हो रहा है।

