Site icon AB News.Press

Drone hits Russia’s building: रूस की 38 मंजिला हाईराइज बिल्डिंग में जा घुसा यूक्रेन का ड्रोन, हमले का तरीका अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसा

Drone hits Russia’s building

मास्को।  26 अगस्त को रूस की एक 38 मंजिला हाईराइज बिल्डिंग पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला किया। हमला अमेरिका में हुए 9\11 को हुए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर जैसा था हालांकि अमेरिका में जहां भारी जन और धन की हानि हुई थी वहीं रूप में सिर्फ दो लोग गंभीर हुए है। ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।

यह घटना सारातोव शहर की सबसे ऊंची 38 मंजिला इमारत वोल्गा स्काई में हुई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, एक ड्रोन उड़ता दिख रहा है, वह सीधा 38 मंजिला हाईराइज बिल्डिंग में घुस गया और आग लग गई। बिल्डिंग के शीशे टूटने की वजह से नीचे खड़ीं 20 से ज्यादा गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

अमेरिका में हुआ ऐसा ही हमला

बता दें कि इसी तरह का आतंकी हमला अमेरिका की वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दो इमारतों पर 9/11 यानी 11 सितंबर 2001 में हुआ था। इसमें 3000 लोग मारे गए थे. आज रूस में भी इसी तरह से बिल्डिंग पर ड्रोन ने अटैक किया तो 9/11 हमले की याद आ गई। गौरतलब है कि अमेरिका में अल कायदा के आतंकवादियों ने 4 विमानों को हाईजैक कर अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन में टकरा दिए थे।

Exit mobile version