Site icon AB News.Press

Kolkata Doctor Rape Murder Case : कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में 7 लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट, क्या अब राज से उठेगा पर्दा?, मुख्‍य आरोपी संजय को जेल में परोसा गया मटन

Kolkata Doctor Rape Murder Case

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट आज यानी रविवार 25 अगस्त को किया जायेगा। पहले शनिवार को ही संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट किया जाना था लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के कारण संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट शनिवार को नहीं हो पाया था। वही शनिवार, 24 अगस्त को के 6 आरोपियों का पॉलीग्राफी टेस्ट होना था। वही पहले दिन आरोपी को रात के खाने में मटन दिया गया था। दरअसल जेल मैन्‍युअल के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को खाने में मटन दिया जाता है। यही कारण रहा कि संजय रॉय को जेल में खाने के लिए रोटी और मटन दिया गया था।

दरअसल पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान व्यक्ति की ओर से सवालों के जवाब दिए जाते समय एक मशीन की मदद से उसकी शारीरिक प्रतिक्रियाओं को मापा जाता है और यह पता लगाया जाता है कि वह सच बोल रहा है या झूठ। वही अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट उस जेल में ही किया जाएगा जहां वह बंद है, जबकि पूर्व प्राचार्य संदीप घोष, घटना की रात ड्यूटी पर मौजूद चार डॉक्टर और एक सिविल वालंटियर समेत छह अन्य का पॉलीग्राफ टेस्ट एजेंसी के कार्यालय में किया जाएगा। पॉलीग्राफी टेस्ट दिल्ली की सेंट्रल फॉरेंसिक टीम द्वारा किया जायेगा।

Kolkata Doctor Rape Murder Case

इधर, कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ FIR दर्ज की है। घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। CBI ने FIR की कॉपी अलीपुर CJM कोर्ट को सौंप दी है। 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। सुबह उनका अर्धनग्न शव मिला था। इसके बाद देशभर में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। कोलकाता के डॉक्टर्स आज लगातार 16वें दिन हड़ताल पर हैं। बाकी संगठनों ने हड़ताल खत्म कर दी है।

सात लोगों का किया जायेगा पॉलीग्राफ टेस्ट
दरअसल अदालत ने CBI को मुख्य आरोपी और पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के अलावा घटना से जुड़े अन्य लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट करने की भी अनुमति दी है। इन सात लोगों में चार डॉक्टर शामिल हैं जिन्होंने घटना वाले दिन मृतक डॉक्टर के साथ खाना खाया था और एक सिविल वालंटियर भी शामिल है। इस तरह मुख्य आरोपी समेत मामले में कुल सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट की जायेगा। जिसके बाद सीबीआई की टीम पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद जांच आगे बढ़ाएगी।

Kolkata Doctor Rape Murder Case

संजय रॉय के बयानों में अंतर
खबरों से मिली जानकारीके मुताबिक शनिवार को कुछ तकनीकी कारणों से संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट स्थगित करना पड़ा। जो आज रविवार को प्रेसिडेंसी सुधार गृह में होने की संभावना जताई जा है, जहां संजय को बंद रखा गया है। इससे पहले शुक्रवार को जब रॉय को सियालदाह में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत में पेश किया गया था। जहा संजय रॉय ने कहा था कि उसे फंसाया जा रहा है और उसे इस मामले के बारे में कुछ भी नहीं पता। संजय ने कहा कि पॉलीग्राफ टेस्ट के जरिये उसे अपनी बेगुनाही साबित करने में मदद मिल सकती है।

हालांकि, कोलकाता पुलिस और सीबीआई दोनों ने उसके बयानों में कई अंतर पाया। जांचकर्ताओं के मुताबिक कई ऐसे पॉइंट थे, जिनके बारे में आरोपी न तो बता पाया और न ही उसे पुख्ता कर पाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ताओं ने अपराध स्थल से कम से कम 40 साक्ष्य एकत्र किए हैं, वही अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर लिए गए हैं, आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और उसका क्लोन बनाकर उसका डेटा निकाला गया है।

Exit mobile version