Site icon AB News.Press

Chhattisgarh Congress : जल्द ही कांग्रेस संगठन में बदलाव के बाद नए चेहरों को मिलेगा मौका, प्रभारी सचिन ​​​​​पायलट ने PCC चीफ को किया फ्री हैंड

Chhattisgarh Congress

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को प्रदेश कार्यकारिणी बनाने और संगठन के खाली पदों पर नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब जल्द ही प्रदेश में नई कार्यकारिणी का गठन होने का कयास लगाया जा रहा है। कांग्रेस संगठन में नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।

बता दे कि शुक्रवार को राजीव भवन में पार्टी की एक बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी ने यह बात कही है। जिसके बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, सभी वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद मिला है। अब जल्द ही संगठन में नई नियुक्तियां की जाएगी।

read more – Israel vs Hezbollah War : हमास के बाद अब हिजबुल्ला ने इजरायल पर किए हवाई हमले, दागे 100 रॉकेट

कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर दीपक बैज ने कहा कि जहां बदलाव की आवश्यकता हो, वहां बदलाव किया जाएगा। ब्लॉक, जिला से लेकर प्रदेश में जहां निष्क्रिय पदाधिकारी हैं वहां नए कार्यकर्ता को मौका दिया जायेगा। जहां कमजोर परफॉर्मेंस है, वहां बदलाव किया जायेगा।

राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि प्रदेश प्रभारी द्वारा दिए गए फ्री हैंड से ये बात साफ होती है कि आने वाले समय में प्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनावों के पहले बैज अध्यक्ष पद पर मजबूती से बने रहेंगे। इधर प्रदेश कांग्रेस अपने विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में राज्य भर में शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

नई कार्यकारिणी को लेकर भी चर्चा

दीपक बैज ने कहा कि, सभी विषयों पर चर्चा हुई है। जल्द हम संगठन को विस्तृत करेंगे। सीनियर नेताओं से चर्चा करेंगे। उसके बाद सभी फैसले लिए जाएंगे। नई कार्यकारिणी को लेकर बैठक में चर्चा हुई हैं। आने वाले समय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद नई कार्यकारणी बनाएंगे। प्राथमिकता हम पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बैठक के बाद तय करेंगे।

read more – Unified Pension Scheme : मोदी सरकार ने नई पेंशन योजना का किया ऐलान, UPS को मंजूरी, जानिए NPS और UPS में क्या है अंतर

Exit mobile version