Site icon AB News.Press

CG Weather Update : सरगुजा-बस्तर संभाग में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट, बांगो बांध के खोले गए 5 गेट, घरों में घुसा पानी

CG Weather Update

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारन लोगो को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। तो वही मौसम विभाग ने ​​​​​​सरगुजा और बस्तर संभाग के लिए आज यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 12 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। बलरामपुर में बारिश के चलते मकान गिरने से महिला घायल हो गई।

read more – Chhattisgarh Congress : जल्द ही कांग्रेस संगठन में बदलाव के बाद नए चेहरों को मिलेगा मौका, प्रभारी सचिन ​​​​​पायलट ने PCC चीफ को किया फ्री हैंड

CG Weather Update

तो वहीं कोरबा में हसदेव नदी में बाढ़ का पानी निचले इलाकों में घुस गया है। ऊर्जाधानी में 3 दिन से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण सीतामढ़ी में निचली बस्तियों में पानी भर गया है। बताया जा रहा है कि दर्री बांध में जल भराव कम करने के लिए पानी छोड़ा गया है। इसके चलते हसदेव नदी में बाढ़ आ गई है और उसका पानी बस्तियों तक पहुंच गया है।

लोगों के घरों में पानी भरने से काफी नुकसान हुआ है। लोग अपने घर से निकल कर सुरक्षति स्थान पर जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक से हसदेव नदी का जलस्तर बढ़ गया। दर्री डेम से बिना सूचना के अचानक पानी छोड़ा गया जिसके चलते यह स्थिति निर्मित हुई है। दर्री बांध से 9 फीट पानी छोड़ा गया है।

CG Weather Update

कोरबा समेत कोरिया जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मिनीमाता बांगो हसदेव बांध लबालब हो गया है और पांच गेट खोल दिए गए हैं। तीन साल बाद बांध के गेट खोलने की नौबत आई है। हसदेव डुबान क्षेत्र में प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था।

वहीं दूसरी ओर बांगो बांध में बने हाइडल प्लांट को भी पूरे कुछ भी क्षमता से संचालित किया जा रहा है। उधर दर्री बराज के तीन गेट पहले ही खोल दिए गए हैं। बांगो बांध के गेट खुलने से हसदेव दर्री बाराज पर पानी का दबाव और बढ़ेगा। दर्री बाराज के कई और गेट भी खोलने की संभावना है। दोनों बांध के गेट खोले जाने की वजह से शहर के सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी के किनारे रहने वाले कुछ इलाकों में पानी भर गया है।

read more – Unified Pension Scheme : मोदी सरकार ने नई पेंशन योजना का किया ऐलान, UPS को मंजूरी, जानिए NPS और UPS में क्या है अंतर

Exit mobile version