CG News
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेश बघेल दुर्ग में शनिवार को आयोजित धरना में शामिल होने जा रहे थे तभी रास्ते में बजरंग दल के लोगों ने काफिले को रोककर नारेबाजी करते हुए गालीगलौज करते हुए सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की जैसे घटना को अंजाम दिया। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने बताया कि कैसे उनको भी गाड़ी से दो बार उतरना पड़ा।
बता दे कि प्रदेश में इन दिनों बलौदाबाजार आगजनी मामले में भिलाई एमएलए देवेंद्र यादव के अरेस्ट होने का विरोध किया जा रहा है। भूपेश बघेल भी इसी में शामिल होने जा रहे थे, तभी लोगों ने घेरा और जय श्रीराम और भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन में जाने के दौरान उनके साथ सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है।। बजरंग दल के लोगों ने रास्ते में मेरे काफ़िले को घेर लिया। नारेबाज़ी की, गाली गलौज की और सुरक्षाकर्मियों से धक्का मुक्की की। जिसके बाद भूपेश बघेल बहुत देर तक जाम में फंसे रहे।
CG News
जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा
स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप की सुरक्षा के बाद जेड प्लस भारत की सर्वोच्च सुरक्षा श्रेणी में आता है। इस श्रेणी में संबंधित विशिष्ट व्यक्ति की सुरक्षा में 36 जवान लगे होते हैं। इसमें 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो के साथ दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी या सीआरपीएफ के कमांडो और राज्य के पुलिसकर्मी शामिल होते हैं।
वही अभी भूपेश बघेल को भी जेड प्लस का सुरक्षा घेरा मिला हुआ है। हालांकि आज जिस तरह से भूपेश बघेल ने अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किये, उसने सियासी सनसनी तेज कर दी है।
वही इस घटना के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि इस मामले में सरकार और भाजपा तथा संघ नेतृत्व स्पष्टीकरण जारी कर दोषी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करे। अन्यथा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे।

