Site icon AB News.Press

Vinesh Phogat : महिला पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल; कांग्रेस नेता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया हिंट

Vinesh Phogat

दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही साथ राजनीतिक गरमागर्मी बढ़ गई हैं। इस दौरान महिला पहलवान विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में विनेश फोगाट ने हुड्डा परिवार से मुलाकात की, जिसके बाद कांग्रेस में उनकी शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई है।

दरअसल, पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले के पहले विनेश को केवल 100 ग्राम वजन बढ़े होने की वजह से गोल्ड जीतने के दौड़ से बाहर हो गई थी। इससे पहले उन्होनें तीन मुकाबले में जीत हासिल कर ली थी। वहीं भारत लौटने के बाद उनका जोरदार स्वागत भी किया गया। आपको बता दें कि बीते दिन विनेश ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। जिसके बाद लगातार चर्चाएं हो रही है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बातचीत
ऐसे में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जब पूछा गया कि क्या विनेश फोगाट कांग्रेस ज्वाइन कर रही हैं? उन्होंने कहा कि “यह एक काल्पनिक सवाल है। खिलाड़ी किसी एक पार्टी के नहीं होते, वह पूरे देश के होते हैं। वैसे आना न आना उनकी इच्छा पर निर्भर करता है आज वे हमारी देश की खिलाड़ी हैं, उनके साथ न्याय नहीं हुआ, उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलना चाहिए। विनेश फोगाट को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाना चाहिए।

Vinesh Phogat

अगर कोई उनकी पार्टी में शामिल होगा तो पता चल जाएगा। जो कोई भी पार्टी में शामिल होता है, हम उसका स्वागत करते हैं।

विनेश फोगाट को रजत पदक सम्मान देने की घोषणा
इसके साथ ही पूर्व सीएम कांग्रेस नेता हुड्डा ने एक बार फिर विनेश फोगाट को स्वर्ण पदक विजेता का सम्मान दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि “मैंने पहले कहा था विनेश को वही सम्मान दिया जाना चाहिए जो स्वर्ण पदक विजेता को दिया जाता है। उन्हें वह सम्मान नहीं दिया गया। सरकार ने उनके लिए रजत पदक सम्मान की घोषणा की।

आपको बता दें कि, हरियाणा में 1 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव होने जा रहें हैं। । इस चुनाव के मद्देनजर ये कयास लया जा रहा हैं कि विनेश फोगाट वह विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बन सकती हैं। हालांकि, विनेश ने अभी तक राजनीति में एंट्री को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की है।

Exit mobile version