Tractor Overturned : बलरामपुर में हलषष्ठी की पूजा से पहले हादसा, ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

Tractor Overturned : बलरामपुर में हलषष्ठी की पूजा से पहले हादसा, ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

Tractor Overturned

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के बसंतपुर में शुक्रवार को खेत में रोपाई के लिए ट्रैक्टर से जोताई करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार जोताई के दौरान ट्रैक्टर पलट गया जिसमे दबकर एक 23 साल युवक की मौत हो गई। मृतक युवक कॉलेज में पढ़ने के साथ ही खेती बाड़ी का काम भी करता था।

read more – Nepal Bus Accident : नेपाल बस हादसा में मरने वालो का आंकड़ा पहुंचा 41 पार, वायुसेना के विशेष विमान से 24 भारतीयों के शवों को लाया जायेगा महाराष्ट्र

मिली जानकरी के मुताबिक बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्याही गांव की घटना है। मृतक युवक का नाम अनिल यादव है। प्रदेश में इस समय बोआई का काम चल रहा है। लोग खेत जोतकर खरीफ फसल की बुआई कर रहे हैं। वही स्याही गांव का युवक अनिल भी अपने खेतों को ट्रैक्टर से जोतने का काम कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर कीचड़ में फंस गया। कीचड़ से निकालने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ड्राइंविंग सीट पर बैठा युवक अनिल यादव ट्रैक्टर के नीचे दब गया।

Tractor Overturned

जिससे युवक की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस की दी। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकाला गया। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वही लोगो ने बताया कि मृतक अनिल यादव के माता पिता का निधन बहुत पहले ही हो चुका था। उसका एक बड़ा भाई है जो दूसरे गांव में रहता है। अनिल स्याही गांव के अपने घर में अकेला ही रहता था और खेती-बाड़ी करने के साथ ही कॉलेज में पढ़ाई भी करता था। छोटी सी उम्र में उसकी मौत होने से परिजनों सहित गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

read more – Gondia Train Accident : गोंदिया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा यात्री, RPF महिला जवान और स्टॉफ ने बचाई जान, वीडियो हुआ वायरल

Breaking News न्यूज एंड पॉलिटिक्स राज्य खबर