Devendra Yadav Arrest Controversy : विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद 6 सहयोगी भी हुए गिरफ्तार, एक अन्य फरार

Devendra Yadav Arrest Controversy : विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद 6 सहयोगी भी हुए गिरफ्तार, एक अन्य फरार

Devendra Yadav Arrest Controversy

बलौदाबाजार में हुए हिंसा मामले में भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। बता दे कि विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर आज प्रदेश भर में कांग्रेस ने जिला स्तरीय प्रदर्शन किया।

वही इस मामले में पुलिस ने खुर्सीपार के 6 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। हिंसा मामले में सभी से पुलिस पूछ्ताछ कर रही है। पुलिस ने इन सभी को बलौदाबाजार हिंसा में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक ये सभी विधायक देवेंद्र यादव के करीबी बताए जा रहे हैं।

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार पुलिस ने देर रात भिलाई के खुर्सीपार इलाके में छापा मार कर 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं एक युवक अब भी फरार है। हिरासत में लिए 6 लोगों में से पांच लोगों का नाम सामने आया है, जिसमें योगेश नौरंगे, दिनेश बांधे, हेमंत खुटे, अविनाश खुटे, वीरेंद्र गायकवाड है. वहीं एक युवक कोमल धृतलहरे को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। बताया जा रहा है कि बलौदाबाजार हिंसा में विधायक के साथ इनकी भी संलिप्तता पाई गई है।

दरअसल, सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान 10 जून को बलौदाबाजार जिले के कलक्ट्रेट परिसर में आगजनी की घटना हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने 150 से अधिक दो पहिया और 10 चार पहिया वाहनों को आग के हवाले किया था। जिसमे कलेक्टर और एसपी कार्यालय में पुरे दस्तावेज जलकर खाक हो गए।

read more – Pet Animal Law : खबरदार तोता पालने पर हो सकती हैं जेल; पक्षियों को चिड़ियाघर में जमा कराए; DFO ने 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम

Breaking News न्यूज एंड पॉलिटिक्स राज्य खबर