CM Mohan Yadav : सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान; MP में बनेंगे चार श्री कृष्ण तीर्थ; जानिए कहां-कहां बहेगी विकास की धारा

CM Mohan Yadav : सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान; MP में बनेंगे चार श्री कृष्ण तीर्थ; जानिए कहां-कहां बहेगी विकास की धारा

CM Mohan Yadav

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने एमपी में स्थित भगवान श्री कृष्ण से जुड़े कई धार्मिक स्थलों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है।

बता दें कि, सरकार के इस फैसले से मध्य प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही इन धार्मिक स्थलों का विकास होगा और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

श्री कृष्ण से जुड़े चार तीर्थ स्थल विकसित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण से जुड़े चार तीर्थ स्थलों को विकसित किया जाएगा। इनमें उज्जैन का संदीपनी आश्रम, उज्जैन का नारायण धाम, धार जिले का अमझेरा धाम मंदिर और इंदौर के महू में भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव शामिल हैं।

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया शेयर
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि ‘इस बार सरकार जन्माष्टमी का पर्व विशेष तरीके से मनाने जा रही है। मध्य प्रदेश भगवान श्री राम और श्री कृष्ण की कृपा से धन्य भूमि है। भगवान श्री कृष्ण से संबंधित जगहों को राज्य सरकार द्वारा तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा हैं। आइए! जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हम सब मिलकर इन धामों को याद करें।’

read more – Devendra Yadav Arrest Controversy : विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद 6 सहयोगी भी हुए गिरफ्तार, एक अन्य फरार

Breaking News National News and Politics