Nepal Bus Accident : नेपाल में बड़ा हादसा, काठमांडू में 40 भारतीयों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 14 लोगों की मौत

Nepal Bus Accident : नेपाल में बड़ा हादसा, काठमांडू में 40 भारतीयों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 14 लोगों की मौत

Nepal Bus Accident

नेपाल में आज शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही बस 40 यात्रियों को लेकर जा रही यूपी नंबर की भारतीय बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 16 यात्रियों के घायल होने किन खबर मिली है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

 

READ MORE – Bilaspur Road Accident Video : नशे में धुत कार चालक ने एक्टिवा को मारी ठोकर; 1KM तक घसीटा; गुस्साएं लोगों ने की जमकर पिटाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार UP-53- FT 7623 नंबर की यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। वही मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर की रजिस्टर्ड बस यहां से यात्रियों को लेकर नेपाल की तरफ गई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्री महाराष्ट्र के निवासी थे। यह हादसा करीब साढ़े 11 बजे हुआ है।

यूपी पुलिस जुटी जांच में
उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त ने कहा, ” नेपाल की घटना के संबंध में हम यह पता लगाने के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं कि क्या बस में उत्तर प्रदेश का कोई व्यक्ति था या नहीं।

READ MORE – Sagar News : सागर में 7 साल की बच्ची के साथ रेप; युवक ने कुरकुरे का लालच देकर किया गंदा काम

Breaking News National News and Politics