Krishna Janmashtami 2024 : इस कृष्ण जन्माष्टमी में आप अपने लाल को ऐसे सजाएं; इन टिप्स को करें  फॉलो

Krishna Janmashtami 2024 : इस कृष्ण जन्माष्टमी में आप अपने लाल को ऐसे सजाएं; इन टिप्स को करें फॉलो

Krishna Janmashtami 2024

श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर साल श्रावण मास की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. इस साल 26 अगस्त सोमवार के दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन आधिकतर लोग लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना करते हैं। मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। वही भव्य रासलीला और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। लोग छोटे-छोटे बच्चे को कृष्ण के रूप में सजाकर रासलीला का कार्यक्रम करते हैं।

READ MORE – Tripura Floods : त्रिपुरा में आसमान से बरसा कहर, लगातार बारिश से हालत गंभीर, अब तक 22 लोगो की मौत, 65,000 से अधिक लोग प्रभावित, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा

अगर आप भी अपने बच्चें को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री कृष्ण का रूप देने के लिए श्रृंगार करना चाहते हैं तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-
  • बच्चे को पीले रंग की पोशाक
    बच्चों को धोती और कुर्ता पहनाएं। ये बच्चों के लिए आरामदायक होते हैं। साथ ही कान्हा के लुक में अच्छे भी लगते हैं। ऐसा माना जाता हैं कि भगवान कृष्ण अपने बाल रूप में पीले रंग के वस्त्र पहना करते थे इसलिए को जन्माष्टमी के खास अवसर पर अपने बच्चे पीले रंग की कपड़ा पहनाएं।
  • मुकुट और मोर पंख
    छोटे बच्चों को भगवान कृष्ण की तरह श्रृंगार करने के लिए मुकुट और मोर पंख जरूर पहनाएं। मुकुट और मोर पंख उनकी साइज के हिसाब से ले। मोर पंख लगाते समय उपस पर क्लिप जरूर लगाए, जिससे वो बार-बार गिरेगा नही।
  • बांसुरी जरूर खरीदें
    लड्डू गोपाल को मुरलीधर के नाम से भी पुकारा जाता है, क्योंकि उनके हाथ में हमेशा बांसुरी रहती थी। इसलिए अपने बच्चे को कान्हा बनाते समय बांसुरी जरूर लें। बांसुरी को आप बच्चे के कमर में भी बांध सकते हैं। बांसुरी आपको बाजार में आसानी से मिल सकती हैं।

    बच्चों पर गहने जरूर ट्राई करें
    जैसे भगवान कृष्ण के कानों में कुंडल, पायल, गले में मोतियों का हार और बाजूबंद पहनाया जाता हैं वैसे ही आप भी बच्चे पर इन गहनों को जरूर ट्राई करें।

  • माथे पर तिलक लगाएं
    जिस भगवान कृष्ण के माथे पर लाल चंदन से टीका लगाया जाता था जिससे उनका बाल रूप और भी मनोहारी लगता हैं वैसे ही आप भी बच्चे को कृष्ण रूप देते समय तिलक जरूर ट्राई करें।
Religion स्पेशल