Site icon AB News.Press

lover brutally beaten up: प्रेमिका को घर छोड़ने गए प्रेमी की जमकर धुनाई; कपड़े भी फाड़े; VIDEO सोशल मीडिया में वायरल

lover brutally beaten up

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। वही इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में लड़की के परिजन व गांव के लोग युवक को बड़ी बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहें हैं। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो 15 अगस्त का बताया जा रहा हैं। उस दिन युवक अपनी प्रेमिका को छोड़ने उसके घर गया था।

प्रेमी की जमकर पिटाई,कपड़े भी फाड़े
पीड़ित युवक मनीष वर्मा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के डूंडा गांव का रहने वाला है।15 अगस्त के दिन वह राजनांदगांव के रंगकठेरा गांव की रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। उस दिन दोनों ने एक साथ काफी समय बिताया।

lover brutally beaten up

फिर घूमने के बाद शाम को जब मनीष अपनी प्रेमिका को उसके घर छोड़ने जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे देख लिया। पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। कपड़े भी फाड़ दिए गए। दोनों का पिछले लगभग एक साल से जान पहचान थी।

जान छुड़ाकर बाइक में भागा
पिटाई के दौरान युवक जैसे तैसे अपनी जान छुड़ाकर बाइक पर भागा। फिर अपने घर जाकर पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पहले उसका इलाज कराया। फिलहाल अभी युवक की हालत ठीक हैं।

परिजन ने शिकायत करने से किया इंकार
वीडियों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मनीष के घर पहुंची। और उसके परिजनों से मुलाकात की। मनीष के परिजनों ने इस घटना का शिकायत करने से मना कर दिया। उनका कहना हैं कि गलती हमारे लड़के की हैं।

Exit mobile version