Site icon AB News.Press

CM jandarshan Cancel: आज जनदर्शन कार्यक्रम रद्द; इस लिंक से चेक करें अपने आवेदन की स्थिति

CM jandarshan Cancel

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 22 अगस्त को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया हैं। बता दें कि इस जनदर्शन कार्यक्रम की शुरूवात 22 जून से किया गया था, जहां लोगों की समस्याएं, शिकायतों को सुना जाता हैं और उनका समाधान किया जाता हैं। बता दें कि इस कार्यक्रम में सीएम साय के साथ हर विभाग के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहते हैं।

जनता के हित के लिए जनदर्शन 
छत्तीसगढ़ की सरकार ने जनता के हित के लिए इस कार्यक्रम की शुरूवात की हैं। पिछले हफ्ते जनदर्शन में लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी। महिलाओं ने प्रदेश के मुखिया सीएम साय को राखी भी बांधी। सीएम साय ने महिलाओं को गिफ्ट भी दिए।

सीएम हाउस में जनदर्शन दरबार
बता दें कि, जनदर्शन का दरबार सुबह 11 से 1 बजे तक सीएम हाउस में लगाया जाता हैं। जहां प्रदेश की आम जनता अपनी समस्याओं को प्रदेश के मुखिया के सामने रखते हैं। जनदर्शन में जनता अपनी समस्याओं को एक पर्चे में लिखते हैं साथ ही उस आवेदन जुड़ी दस्तावेजों को भी पर्चे के साथ लगाया जाता हैं।

जनसंपर्क विभाग के वेब पोर्टल में अपलोड
मुख्यमंत्री बड़े धैर्य के साथ जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उन्हें यथासंभव समाधान करने का भरोसा दिलाते हैं। आम जनता से मिलने वाले आवेदनों की कंप्यूटर में एंट्री की जाती है और फिर संबंधित विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाता है। नागरिकों के समस्या का समाधान होने बाद उसकी जानकरी जनसंपर्क विभाग के वेब पोर्टल में अपलोड कर दी जाती हैं।

इस साइट पर करे विजिट
इस वेबसाइट https://jandarshan.cg.nic.in पर आवेदन की जानकारी लोगों को घर बैठे ऑनलाइन जनदर्शन पोर्टल पर टोकन नंबर से मिल सकेगी।

Exit mobile version