Site icon AB News.Press

Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने में मिला मरा हुआ कॉकरोच; पैसेजर ने किया हंगामा; IRCTC में शिकायत दर्ज

Vande Bharat Express

शिरडी/मुंबई। 19 अगस्त को शिरडी से मुंबई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक परिवार को परोसे गए खाने में “मरा हुआ कॉकरोच” मिला। इससे नाराज होकर परिवार ने भारतीय रेलवे के एक अधिकारी से शिकायत की, और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्य रिक्की जेसवानी ने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा के दौरान उन्हें खाने में परोसी गई दाल में “मरा हुआ कॉकरोच” मिला।

खाने में मरा हुआ कॉकरोच
रिक्की जसवानी ने कहा- मैं दही नहीं खा सका. जब मैं खाना खा रहा था और दाल मेरे मुंह में थी, तो मेरी बुआ ने कहा कि इसमें कॉकरोच है. मेरे 80 वर्षीय दादाजी का भी यही खाना था. क्या आप भी वही खाना खाएंगे.” जेसवानी ने अगले कदम के बारे में पूछताछ की तो अधिकारी ने उनसे शिकायत दर्ज करने का आग्रह किया ताकि मामले की आगे की जांच की जा सके।

IRCTC में शिकायत दर्ज
वंदे भारत एक्सप्रेस में इस घटना का विडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। इस तस्वीरों में कॉकरोच वाली दाल और जेसवानी द्वारा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) में दर्ज की गई शिकायत की तस्वीरें शामिल थीं।

2 महाने पहले भी मिला था खानो में कॉकरोच
दो महीने पहले भी एक ऐसी ही घटना मिली थी, जहां एक कपल को वंदे भारत एक्सप्रेस की भोपाल से आगरा यात्रा के दौरान परोसे गए खाने में ‘कॉकरोच’ मिला था। इस साल की शुरुआत में नई दिल्ली से वाराणसी तक वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले एक यात्री ने भी आरोप लगाया था कि यात्रा के दौरान उसे और अन्य यात्रियों को बासी खाना परोसा गया था।

Exit mobile version