Doctors Protest-Kolkata Rape Murder Case : कोलकाता कांड पर डॉक्टरों की स्ट्राइक जारी, IMA आज मना रहा ‘ग्लोबल ब्लैक डे’, काले कपड़ो में करेंगे विरोध प्रदर्शन

Doctors Protest-Kolkata Rape Murder Case : कोलकाता कांड पर डॉक्टरों की स्ट्राइक जारी, IMA आज मना रहा ‘ग्लोबल ब्लैक डे’, काले कपड़ो में करेंगे विरोध प्रदर्शन

Doctors Protest-Kolkata Rape Murder Case

“आरजी कर मेडिकल कॉलेज का पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से लागातार सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है। अब ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि इस पूरी घटना से क्या संदीप घोष इसलिए जुड़ा हुआ कि वो उस अस्पताल का प्रिंसिपल था या फिर मामला कुछ और है।”

 

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर पर कल सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को खूब सुनाया। सीजेआई की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय बेंच ने राज्य सरकार का पक्ष रख रहे कपिल सिब्बल का सामने सवालों की बौछार की।

कोर्ट ने कड़े शब्दों में पूछा कि बॉडी आठ बजे रात को पैरेंट्स को दी गई तो घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पहले मामले की सूचना देकर केस क्यों नहीं दर्ज करवाया। उसके बाद 11 बजकर 45 मिनट पर केस दर्ज क्यों हुआ? कोर्ट ने आगे पूछा कि क्या शुरुआत में मर्डर केस दर्ज नहीं किया गया? कॉलेज के प्रिंसिपल उस समय क्या कर रहे थे? उन्होंने एक्शन क्यों नहीं लिया? हैरानी की बात रही कि ज्यादातर सवालों को लेकर सिब्बल के पास भी जवाब नहीं था।

कोर्ट ने इसके साथ एक नैशनल टास्क फोर्स का गठन किया है जिसकी अंतरिम रिपोर्ट तीन हफ्ते में देनी होगी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को 22 अगस्त को स्टेटस रिपोर्ट सौंपने को कहा है। बता दे कि कोलकाता मामले में जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। डॉक्टरों की सुरक्षा के मुद्दे पर देश की सबसे बड़ी अदालत ने भी चिंता प्रकट की है। तो वही अभी तक लगातार रेजिडेंट डॉक्टरों की स्ट्राइक दिल्ली, बंगाल सहित कई अन्य राज्यों में जारी है।

read more – Badlapur Protest : अस्पताल हो या स्कूल, बेटियां कही भी महफूज नहीं, कोलकाता रेप कांड के बाद महाराष्ट्र के बदलापुर में 4 साल की मासूम बच्चियों की साथ घिनौनी हरकत, देश में आज महिला सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल……

वहीं अब इस मामले में बुधवार यानी 21 अगस्त को ग्लोबल ब्लैक डे मनाने का ऐलान किया गया है। जिसमे सभी डॉक्टर काळा कपडे पहन कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं, मंगलवार को डॉक्टरों के अलग-अलग ग्रुप की बैठक जारी रही। इसके साथ ही इस प्रदर्शन में आम लोगों की मौजूदगी को बढ़ाने की दिशा में कवायद की जा रही है।

जानिए कल इस केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट में हुई बड़ी बातें
  • 9 तारीख को रेप और मर्डर हुआ, इस क्राइम ने देश को झकझोर दिया
  • प्राइवेसी डिगनिटी को तार तार किया और पीड़िता की पहचान को उजागर किया गया
  • पैरेंट्स को आत्महत्या करने की बात कही गई, बाद में केस सीबीआई को ट्रांसफर हुआ
  • देश भर में प्रदर्शन हुआ, प्रदर्शन के दौरान कई लोग अस्पताल में में घुसे और तोड़फोड़ हुई
  • 17 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल हुई, राज्य सरकार ने सुनिश्चित किया कि लॉ एंड ऑर्डर हो
  • राज्य सरकार तोड़फोड़ रोकने के लिए तैयार नहीं थी, डॉक्टर की सेफ्टी का सवाल उठा है
  • मेडिकल पेशेवरों को टारगेट किया जा रहा है
  • बिहार में घटना हुई….हैदराबाद में घटना हुई, कई घटनाएं हुई हैं हाल में भी
  • नर्स और डॉक्टर की सेफ्टी में सिस्टमैटिक फोल्योर हुआ है
  • महिला सेक्सुअल वायलेंस की शिकार हुई है, इसीलिए शीर्ष अदालत चिंतित है और संज्ञान लिया है
  • संस्थान केस में अरुणा केस उदाहरण है
  • सेक्सुअल वायलेंस गंभीर चिंता का विषय है
  • सेफ्टी की चिंता सभी मेडिकल पेशेवर की चिंता है
  • सिर्फ डॉक्टर की बात नहीं है सिर्फ बल्कि देश हित में सभी मेडिकल स्टाफ की सेफ्टी सुनिश्चित करने की बात है
  • संविधान के समानता की बात करता है, कई स्टेट में हेल्थ केयर सेफ्टी के लिए कानून बना रखे हैं
  • ग्राउंड रियलिटी ये है कि मेडिकल प्रोफेशन्ल को खतरे में छोड़ दिया गया है
  • जहां काम करते हैं और जहां रहते हैं वह बहुत खराब है
  • कोई ट्रांसपोर्टेशन नहीं है, सीसीटीवी नहीं होता है
  • पेशेंट और अटेंडेंट कहीं भी चले जाते हैं
  • मेडिकल स्टाफ के लिए सपोर्टिव सिस्टम नहीं है

IMA आज मनाएगा ब्लैक डे
दरअसल, कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप-मर्डर के मामले के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन 9वें दिन भी जारी रहा। जिसके तहत कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप-मर्डर के विरोध में आईएमए बुधवार को ग्लोबल ब्लैक डे मनाएगा। इसमें लोग काले कपड़े पहनकर इस आंदोलन का समर्थन देंगे। डॉक्टरों का कहना है कि यह आंदोलन केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। ‘ग्लोबल ब्लैक मूवमेंट’ तब तक जारी रहेगा, जब तक कि जमीनी स्तर पर बदलाव नहीं दिखता। इस आंदोलन के तहत सरकार से न्याय और सुरक्षा की मांग की जा रही है। आईएमए एकजुट होकर अपना मौन विरोध दर्ज करेगा।

क्या है कोलकाता कांड
आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर का शव नौ अगस्त को सेमिनार हॉल में मिला था। 8 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर की ड्यूटी के दौरान निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले उसके साथ रेप की गई थी। इस मामले में कोलकाता पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार किया है। वही अब यह मामला सीबीआई के हवाले किया गया है। इस मामले की जांच शुरू में कोलकाता पुलिस ने की थी, जिसे बाद में कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया था। कोलकाता कांड पर देशभर में बवाल मचा है और डॉक्टरों ने देशव्यापी हड़ताल भी जारी रखा हुआ है।

 

Breaking News National News and Politics