CG IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखिये किसे, कहां दी गई कौन सी नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

CG IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखिये किसे, कहां दी गई कौन सी नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

CG IAS Transfer

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक अभिजीत सिंह, प्रभात मलिक, प्रखर चंद्राकर और नम्रता चौबे को नई जिम्मेदारियां दी सौपी गई है।

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

जारी आदेश में छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार अधिकारियों का तबादला किया है। 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अभिजीत सिंह को चिकित्सा शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। फिलहाल, उनके पास गृह और जेल विभाग का प्रभार है। वहीं 2015 बैच के प्रभात मलिक को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (CHiPS) के सीईओ हैं और सुशासन एवं अभिसरण विभाग का भी कार्यभार संभाल रहे हैं।

जारी आदेश

read more – Bharat Bandh 2024 : दलित और आदिवासी संगठनों का आज भारत बंद, कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, जानिए किस राज्य में कैसा है असर

Breaking News News and Politics राज्य खबर