Site icon AB News.Press

Chhattisgarh Congress : 24 अगस्त को प्रदेशभर में कांग्रेस का हल्लाबोल, MLA देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ विशाल प्रदर्शन, नियुक्त किये गए प्रभारी

Chhattisgarh Congress

रायपुर। भिलाई कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी मामले को लेकर आज राजीव भवन रायपुर में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक आहूत की गयी, जिसमें विधायक की गिरफ्तारी का बड़ा विरोध करने रणनीति बनाई गई। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर कांग्रेस 24 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में विशाल प्रदर्शन करेगी।

READ MORE – MP Viral Video : देवदूत बनकर पहुंचा पुलिसकर्मी; युवक को सीपीआर देकर बचाई जान; गाड़ी चलाते वक्त आया था हार्ट अटैक……. Viral Video

तो वही बैठक के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत अन्य विधायक केंद्रीय जेल पहुंचकर देवेंद्र यादव से मुलाकात करने पहुंचे। कांग्रेस इस गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस 24 अगस्त को प्रदेश भर में प्रदर्शन करने वाली है। प्रदर्शन के लिए जिलेवार प्रभारी की भी नियुक्ति की गई है। रायपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मोर्चा संभालेंगे, जबकि दुर्ग और भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जिम्मेदारी दी गई है।

Chhattisgarh Congress

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि देवेंद्र यादव को धोखे से गिरफ्तार किया गया है। आगे पूर्व CM ने कहा कि देवेंद्र यादव ने बताया कि उनको FIR की कॉपी नहीं दी गई और न ही बताया गया कि किस अपराध में गिरफ्तार किया गया।

अब तक विधयक देवेंद्र यादव को जितनी भी नोटिस मिली वो धारा 160 की थी, जो गवाही के लिए होती है। उन्हें गवाही देनी है, यह बताकर ले गए। जिसके बाद उन्हें धोखा देकर गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को मिलने नहीं दिया गया, भूपेश बघेल, चरणदास महंत, रविंद्र चौबे, उमेश पटेल समेत कांग्रेस के करीब 15 विधायक सेंट्रल जेल पहुंचे हैं। सुरक्षा के लिहाज से अब देवेंद्र यादव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी।

इस प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी को लेकर अपना विरोध जताएगी। बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार की घटना के संबंध में की गई। इसको लेकर कांग्रेस में भारी रोष है।

READ MORE – Chhatarpur Accident : मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुआ भीषण दुर्घटना, ऑटो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 6 घायल, पूरा परिवार दर्शन के लिए जा रहे थे बागेश्वर धाम

Exit mobile version