Site icon AB News.Press

Chhatarpur Accident : मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुआ भीषण दुर्घटना, ऑटो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 6 घायल, पूरा परिवार दर्शन के लिए जा रहे थे बागेश्वर धाम

Chhatarpur Accident

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार को एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में सात लोगों की मौत और छह से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया।

जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना बताई जा रही है। बता दें हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। सभी लोग छतरपुर रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए ऑटो में बैठकर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ऑटो हाईवे पर ट्रक से जा भिड़ा।

Chhatarpur Accident

मिली जानकारी के अनुसार हादसा झांसी खजुराहो हाईवे एनएच 39 पर मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे हुआ। ऑटो संचालक ने ओवरलोड सवारी बिठा ली थी। तभी कदारी के पास पहुंच कर ऑटो नंबर यूपी 95 एटी 2421 हाईवे पर ट्रक नंबर पीबी 13 बीबी 6479 से टकरा गया।

मरने वालों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु छतरपुर स्टेशन पर उतरे और ऑटो में बैठकर बागेश्वरधाम के लिए निकले थे। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बच्चे का मुंडन कराने जा रहा था पूरा परिवार
बता दें कि इस हादसे में पूरा परिवार तबाह हो गया। सभी परिवार 1 साल की मासूम का मुंडन का कार्यकर्म कराने जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में लखनऊ की संगीता यादव के पति और 1 साल की बच्ची की भी मौत हो गई, जबकि 2 बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गई है।

read more – Jammu Kashmir Earthquake : जम्मू कश्मीर में आज सुबह भूकंप के दो झटकों से हिल गयी घाटी, लोगो में मचा हड़कंप

 

Exit mobile version