Bharat Bandh : ‘21 अगस्त भारत बंद’ का ऐलान, निकाली जाएंगी रैलियां, एसपी ने की शांतिपूर्ण विरोध करने की अपील, जानिए क्या है पूरा मामला

Bharat Bandh : ‘21 अगस्त भारत बंद’ का ऐलान, निकाली जाएंगी रैलियां, एसपी ने की शांतिपूर्ण विरोध करने की अपील, जानिए क्या है पूरा मामला

Bharat Bandh 

क्या 21 अगस्त 2024, को भारत बंद का रहेगा? सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जबरदस्त चर्चा हो रही है। वही एक्स पर ‘#21_अगस्त_भारत_बंद’ ट्रेंड कर रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त यानी कल भारत बंद का ऐलान किया है। जिसका समर्थन देश भर में कई दलित संगठनों ने भी किया। इसके अलावा बसपा ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। किसी भी तनाव से बचने के लिए पुलिस को सभी जिलों में तैनाती बढ़ाने के लिए कहा गया है।

क्यों किया गया है भारत बंद?

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने आरक्षण पर 1 अगस्त को बड़ा फैसला दिया था और राज्यों को अनुसुचित जाति और अनुसुचित जनजाति (SC-ST) के भीतर सब-कैटेगरी बनाने की अनुमति दी थी। कोर्ट ने कहा था कि आरक्षण में उनको प्राथमिकता मिले, जिनको वाकई जरूरत है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने व्यापक बहस छेड़ दी है और रिपोर्टों में कहा गया है, कि भारत बंद का मुख्य उद्देश्य आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देना और इसे उलटने की मांग करना है और रिपोर्टों में कहा गया है कि भारत बंद का मुख्य उद्देश्य आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनौती देना और इसे उलटने की मांग करना है।

Bharat Bandh 

भारत बंद के दौरान क्या रहेगा बंद 

भारत बंद के दौरान क्या खुलेगा रहेगा और क्या बंद रहेगा इसका अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। हालांकि ऐसी आशंका है कि भारत बंद के दौरान सार्वजनक परिवहन सेवाओं पर इसका असर पड़ सकता है। हो सकता है कि कुछ जगहों पर प्राइवेट दफ्तर बंद किए जा सकते हैं।

ये सेवाएं जारी रहेंगी

भारत बंद के दौरान अस्पताल और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। बैंक दफ्तर और सरकारी कार्यालय बंद रखने संबंधी अभी तक कोई आदेश सरकार की तरफ से नहीं आया है। इसलिए माना जा रहा है कि बुधवार को बैंक और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे।

  • पिछली बार फरवरी 2024 में किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया था।
  • किसान संगठनों ने मांगों को लेकर 16 फरवरी को भारत बंद किया था।
  • हालांकि उक्त बंद का असर देश के अधिकांश हिस्से पर नहीं हुआ था।
  • पंजाब और हरियाणा में किसान आंदोलन से जनजीवन प्रभावित हुआ था।

 

Breaking News National News and Politics