Site icon AB News.Press

Narsinghpur Gang Rape : इंस्टाग्राम पर दोस्ती और प्यार के बाद धोखा, युवक ने दोस्तों के साथ किया गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग

Narsinghpur Gang Rape

नरसिंहपुर। मध्प्रदेश के नरसिंहपुर से एक गैंगरेप करने वाला मामला सामने आया हैं, जहां एक युवती के । युवती के प्रेमी ने उसको मंदिर में मिलने के बहाने बुलाया और उसके जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर युवती को सोशल मीडिया में पोस्ट करने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

बता दें कि, यह पूरा मामले नरसिंहपुर जिले के अंतर्गत थाना क्षेत्र के ग्राम बचई का बताया जा रहा हैं। युवक का नाम यशवंत पटेल हैं जिन्होंने 18 वर्षीय युवती को सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रेम के जाल में फंसाया और इस घिनौने वारदात को अंजाम दिया।

इंस्टाग्राम में दोस्ती फिर प्यार के जाल में फंसाया
पीड़िता युवती ने बताया कि कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया प्लेटफार्म में उनकी मुलाकात एक यशवंत पटेल नाम के युवक से हुई। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे- धीरे दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। एक दिन युवक यशवंत पटेल उसको मिलने के लिए मंदिर में बुलाया।

युवती को मंदिर बुलाकर प्रेमी और उसके दोस्तों ने किया गैंगरेप
युवती अपने प्रेमी यशवंत पटेल से मिलने अकेले दादा महराज मंदिर पहुंची। जहां से दोनों बाइक पर बचाई के जंगल में घुमने के लिए निकल गए। यहां आरोपी यशवंत पटेल ने पहले युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जंगल में उसके दोस्त हेमराज पटेल और हेमंत पटेल पहले से ही मौजुद थे। उन्होंने भी युवती के साथ बारी बारी दुष्कर्म किया।

Narsinghpur Gang Rape

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उन्होंने अश्लील वीडियो भी बनाए और धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया कि तो वीडियो वायरल कर देंगे। आरोपी लगातर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने स्टेशनगंज पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

बीएनएस की धारा और SC-ST के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी यशवंत पटेल, हेमराज पटेल और हेमंत पटेल तीनों को बीएनएस की धारा 64(1),70(1),351(3),87 और SC-ST के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है हैं। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version