Fluorine gas leaks : लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लोरीन गैस लीक से मचा हड़कंप, 2 बेहोश, खाली करवाया गया अमोसी एयरपोर्ट

Fluorine gas leaks : लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लोरीन गैस लीक से मचा हड़कंप, 2 बेहोश, खाली करवाया गया अमोसी एयरपोर्ट

Fluorine gas leaks

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट पर कार्गो एरिया से क्लोरीन गैस का रिसाव होने से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट के कार्गो एरिया से मेडिकल उपयोग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली क्लोरीन गैस का अचानक रिसाव होने लगा। जिसके बाद आनन-फानन में मौके से लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में एयरपोर्ट के कर्मचारियों के बेहोश होने की खबर है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी लोगों को कार्गो एरिया से दूर रहने के निर्देश जारी किए हैं। वही पुलिस फोर्स और दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गए है। NDRF और SDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बता दें कि मेडिकल में इस्‍तेमाल के लिए फ्लोरीन गैस का इस्‍तेमाल किया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट के अंदर 1.5 किलोमीटर का इलाका खाली करवाया गया है। लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इस घटना के बाद सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ‘एयरपोर्ट टर्मिनल 3 के कार्गो एरिया में फ्लोरिंग लीकेज की जानकारी मिली। फायर सर्विस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। खबरों के मुताबिक किसी दवा की पैकेजिंग से फ्लोरीन लीक हुआ है, उसका पता लगाया जा रहा है।’

read more – Vinesh Phogat India Arrival : पेरिस से दिल्ली पहुंची रेसलर विनेश फोगाट, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, पहुंचते ही भावुक हुईं

Breaking News National News and Politics