Balodabazar violence
भिलाई। विगत दिनों बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने एक बार फिर नोटिस जारी किया है। इससे पहले भी बलौदाबाजार पुलिस ने तीन बार विधायक को नोटिस दे चुकी है। लेकिन एक बार भी भिलाई के विधायक देवेंद्र पूछताछ में नहीं आये।

तो वही भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव का आरोप है कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ की सरकार जमकर राजनीति कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों ही भिलाई के खुर्सीपार में रहने वाले एक सतनामी समाज के लड़के को बिना दस्तावेजों और बिना जानकारी दिए धारा 307 में जेल में डाल दिया गया। जो पुलिस के अनैतिक काम को दिखाता है।
वही नोटिस जारी किए जाने पर विधायक देवेंद्र यादव ने आपत्ति जताते हुए भाजपा सरकार और पुलिस विभाग पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि अब पुलिस उन्हें तंग करने के लिए बार-बार नोटिस भेज रही है। उनका आरोप है कि यह नोटिस भाजपा सरकार के इशारे पर भेजा जा रहा है।
Balodabazar violence
तो वही पुलिस आज 17 अगस्त यानी शनिवार को दूसरी बार भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने के लिए उनके निवास पर पहुंची है। बता दें कि बलौदाबाजार कलेक्टर ऑफिस का घेराव करने के लिए सतनामी समाज कुछ माह पहले पहुंचा था। जहां प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कलेक्टर ऑफिस में आग लगा दी थी। घटना के बाद से सरकार ने कलेक्टर और एसपी को तत्काल प्रभाव से वहां से हटा दिया था।
इसी मामले को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को भी नोटिस जारी किया गया था, क्योंकि आगजनी की घटना के पूर्व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी वहां घटनास्थल पर मौजूद थे। जहां उनके द्वारा वहां पर भाषण भी दिया गया था। इसके ही आधार पर बलौदाबाजार पुलिस लगातार देवेंद्र यादव को नोटिस पर नोटिस भेज रही थी, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए।
Balodabazar violence
आज जब बलौदाबाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित निवास पर पहुंची तो इसकी जानकारी के बाद उनके समर्थकों को भी हो गई। जिनके द्वारा पुलिस से बहस की गई। इस समय बलौदा बिहार पुलिस देवेंद्र यादव के घर के बाहर इंतजार कर रही है। फिलहाल अभी देवेंद्र यादव अपने घर पर ही है।
विधायक के निवास के बाहर समर्थकों का जमावड़ा
इसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक विधायक देवेंद्र यादव के बंगले के बाहर बड़ी संख्या में एकजुट होकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात हैं। बता दें कि शुक्रवार 16 अगस्त को विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार हिंसा मामले में पूछताछ के लिए नोटिस मिला था। विधायक ने नोटिस की तामीली नहीं की थी। जिस कारण आज देवेंद्र यादव के घर पर पूछताछ करने बलौदाबाजार पुलिस पहुंची है।


