Announcements of Deputy CM Sharma: छत्तीसगढ़ के 1200 से अधिक शहीदों का बनाया जाएगा स्मारक; साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शुरू होंगी बस सेवाएं

Announcements of Deputy CM Sharma: छत्तीसगढ़ के 1200 से अधिक शहीदों का बनाया जाएगा स्मारक; साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शुरू होंगी बस सेवाएं

Announcements of Deputy CM Sharma

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने  शुक्रवार 17 अगस्त को मीडिया से बात करते हुए प्रदेश के शहीद हुए जवानों को लेकर बड़ी घोषणाएं की हैं। साथ ही अन्य महत्तवपूर्ण मुद्दाओं पर चर्चा भी की ।

बता दें कि, भाजपा सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं। इस सिलसिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिप्टी सीएम शर्मा बस्तर के दौरे पर थे। वहां से वापस आने के बाद उन्होनें ये घोषणाएं की।

शहीदों के स्मारकों पर लिखे जाएंगे उनके डिटेल्स

डिप्टी सीएम शर्मा ने ऐलान करते हुए कहा कि बस्तर और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शहीद हुए जवानों का एक साल के भीतर 1200 से अधिक पाँच फीट ऊंचे स्मारक बनाए जाएंगे, जिन पर शहीदों की पूरी डीटेल्स लिखे होगें। उन्होंने बताया कि शहीद जवानों के परिवारों के लिए सरकारी नौकरियां और स्कूलों में बच्चों के प्रवेश में आरक्षण प्रदान करने की बात हुई है, जिस पर राज्य सरकार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, शहीद परिवार के सदस्य हर महीने के दूसरे बुधवार को IG ऑफिस में जाकर अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकते हैं।

Announcements of Deputy CM Sharma

गोंडी और अन्य भाषा का 55 प्रतिशत प्रसारण

डिप्टी सीएम शर्मा ने बताया कि कुछ दिनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। उनके आने पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें लॉ एंड ऑर्डर भी शामिल है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बस्तर में आकाशवाणी केंद्र पर 15 घंटे के कार्यक्रम में अब 55 प्रतिशत प्रसारण हलबी, गोंडी और अन्य स्थानीय भाषाओं में किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से की गई मांग को मंजूरी मिल चुकी है।

नक्सल इलाकों में बस सेवा शुरू
डिप्टी सीएम शर्मा ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही बस सेवाएं फिर से शुरू होने की घोषणा की हैं। । उन्होंने कहा कि गांवों जैसे पालनार और पूवर्ति में नक्सलवाद का कोई नामोनिशन नहीं है। सभी क्षेत्र विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, और बस्तर को जल्द ही शांत कर दिया जाएगा।

वहीं डिप्टी सीएम शर्मा ने बीजापुर के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैं 15 अगस्त के बस्तर दौरे में था वहां एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। आत्मसर्पित नक्सली बहनों ने मुझे राखी भी बांधी। साथ ही वे IED ब्लास्ट जवानों से भी मिले।

Breaking News News and Politics राज्य खबर