Site icon AB News.Press

Kaushambi accident : उत्तरप्रदेश के कौशाम्बी में हुआ दर्दनाक हादसा, कांवड़ियों से भरा पिकअप खड़े ट्रक से जा टकराया, 3 की मौत और 18 घायल, सीएम ने जताया दुख

Kaushambi accident

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के जनपद सैनी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर कस्बे के समीप एक कांवरियों से भरी गाड़ी सामने खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन कांवरियों की मौत हो गई, जबकि वही 18 अन्य सवार घायल हो गए। कांवरियें छत्तीसगढ़ के देवघर से दर्शन पूजन कर बलरामपुर वापस लौट रहे थे। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

हादसा शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली-हावड़ा नेशनल हाईवे पर सैनी थाना के गुलामीपुर कस्बे के पास हुआ। हादसे की जानकारी पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक माैके पर पहुंचे। इस दर्दनाक हादसे का मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लेते हुए, मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हादसा इतना जोरदार था कि पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलमीपुर नेशनल हाईवे 2 की है। बताया जा रहा है सुबह लगभग 7:00 यह भीषण हादसा घटित हुआ। छत्तीसगढ़ के रहने वाले तकरीबन 20 श्रद्धालु एक पिकअप में सवार होकर वृंदावन दर्शन करके वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही इनकी पिकअप गुलामी पूर्ण नेशनल हाईवे के पास पहुंची सामने खड़ी कंटेनर गाड़ी से भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क दुर्घटना में आरती देवी, मुन्नी पाल और फेकू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चीख़ पुकार सुनकर आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Exit mobile version