CG Tourist Attractions : छत्तीसगढ़ में बनेगा प्रदेश का पहला आदिवासी क्रांतिकारियों का म्यूज़ियम, आर्ट वर्क के माध्यम से दिखेगी स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी…

CG Tourist Attractions : छत्तीसगढ़ में बनेगा प्रदेश का पहला आदिवासी क्रांतिकारियों का म्यूज़ियम, आर्ट वर्क के माध्यम से दिखेगी स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी…

CG Tourist Attractions

सरस्वती, रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी राय़पुर में आदिवासी क्रांतिकारियों के सम्मान में एक नया म्यूजियम तैयार किया जा रहा है। इस म्यूजियम के गैलरी में आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्टेचु स्थापित की जाएंगी। यहां आदिवासी क्रांतिकारियों के विद्रोहों को आर्ट वर्क और मूर्ति के माध्यम से जीवंत रूप में दिखाया जाएगा।

READ MORE – ISRO SSLV-D3 Launch : ISRO ने किया EOS-08 सैटेलाइट का ऐतिहासिक लॉन्च, आपदा से पहले मिलेगी चेतावनी, देखिये वीडियो

बता दें कि, यह म्यूजियम छत्तीसगढ़ प्रदेश का पहला ऐसा म्यूजियम होगा, जो विशेष रूप से आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों और संघर्ष को समर्पित होगी। म्यूजियम की बिल्डिंग के बाहरी हिस्सों पर भी स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां दर्शायी जाएंगी।

CG Tourist Attractions

नवा रायपुर में इसका निर्माण
नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन और आदिवासी अनुसंधान केंद्र के पास इस म्यूजियम को बनाया जा रहा हैं। इस म्यूजियम में प्रदेश के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की गैलरी भी होगी।

म्यूजियम का नाम शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर
इस म्यूजियम का नाम शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर रखा जा रहा हैं। म्यूजियम का नाम “शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय” होगा। छत्तीसगढ़ के आदिम जाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने हाल ही में इस म्यूजियम का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश किया है कि म्यूजियम का काम 31 अक्टूबर तक पूरा किया जाए।

CG Tourist Attractions

म्यूजियम आदिवासी वीरता और परंपरा को समर्पित
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि “शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय” छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरता और बलिदान को सम्मानित करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी परंपरा से भी लोगों को रूबरू कराएगा। उन्होंने इसके बाद अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया कि म्यूजियम के निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

क्या-क्या होगा म्यूजियम में
इस म्यूजियम में शहीद वीर नारायण सिंह की फाइबर प्रतिमा के साथ-साथ स्मारक, एक छोटी झील, लैंडस्केप तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा मल्टीमीडिया रूम, पार्किंग स्थल, सोलर सिस्टम, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुदंर आर्ट वर्क आदि की व्यवस्था होगी

10 एकड़ क्षेत्र में 45 करोड़ रुपये की लागत
शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय पुरखौती मुक्तांगन के समीप 45 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 10 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जा रहा है।

READ MORE – CM Vishnu Deo Sai : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महासमुंद और रायपुर का का दौरा कार्यक्रम, महासमुंद में रुद्राभिषेक हवन में होंगे शामिल, मंत्रालय में विभागीय कार्यों की करेंगे समीक्षा

Breaking News News and Politics राज्य खबर