Bijapur Breaking News : बीजापुर में प्रधान आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, थाने में मचा हड़कंप, अस्पताल ले जाते समय रास्ते ने हुई मौत

Bijapur Breaking News : बीजापुर में प्रधान आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, थाने में मचा हड़कंप, अस्पताल ले जाते समय रास्ते ने हुई मौत

Bijapur Breaking News

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक प्रधान आरक्षक ने थाना परिसर में अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्‍महत्‍या कर ली। गोली चलने की आवाज से थाने में हड़कंप मच गया है। यह पूरा मामला भैरमगढ़ थाना का है।

READ MORE – Raid In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में होटल व्‍यवसायी के घर पर ACB-EOW ने मारा छापा, शराब घोटाले से जुड़ा मामला, जानिए पूरी खबर

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव घटना की पुष्टि की है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि हेड कांस्टेबल की आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Bijapur Breaking New

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधान आरक्षक का नाम सन्नू हपका है, जो बीजापुर जिले का रहने वाला था। पिछले कुछ महीनों से भैरमगढ़ थाने में पदस्थ था। शुक्रवार की सुबह ROP ड्यूटी के लिए निकल रहा था। इससे पहले थाना परिसर में ही अपनी सर्विस राइफल साफ करने मेस की तरफ गया था। इस दौरान अचानक गोली चल गई।

थाना परिसर के अंदर गोली की आवाज सुनकर साथी जवान ने जाकर देखा तो प्रधान आरक्षक सन्नू घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। साथी जवान घायल अवस्था में उसे भैरमगढ़ अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। प्रधान आरक्षक ने खुद को गोली क्यों मारी इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस मामले का जांच में जुट हुई है। वहीं, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

READ MORE – Chhattisgarh News : बस्तर में नक्सलियों ने अपने ही साथी को मुखबिर बता कर की हत्या, मृतक था पश्चिम बस्तर डिवीजन का इंचार्ज

Breaking News News and Politics राज्य खबर