Amit Shah CG Visit : गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे

Amit Shah CG Visit : गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे

Amit Shah CG Visit

सरस्वती, रायपुर। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय दौरे की संभावना जताई जा रही है, हालांकि तारीख अभी तक सुनिश्चित नहीं की गई है। ऐसा माना जा रहा है कि उनका दौरा 23 और 24 अगस्त को हो सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस, गृह विभाग, और अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठकों की तैयारी शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे। वे नक्सल हिंसा पर नियंत्रण की स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की भी जांच करेंगे।
नक्सल विरोधी अभियान और अन्य सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा

Amit Shah CG Visit

इस बैठक में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा भी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल विरोधी अभियान और अन्य सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 अगस्त को दिल्ली लौट जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से मुक्ति का दावा किया

पिछली बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य पुलिस, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और विभिन्न विभागों को विशेष लक्ष्य सौंपे थे, जिनमें नए सुरक्षा कैंप स्थापित करने और सड़कों का निर्माण जैसे कार्य शामिल थे। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त कराने का दावा किया था।

READ MORE – CG Tourist Attractions : छत्तीसगढ़ में बनेगा प्रदेश का पहला आदिवासी क्रांतिकारियों का म्यूज़ियम, आर्ट वर्क के माध्यम से दिखेगी स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी…

Breaking News News and Politics राज्य खबर