Kolkata Doctor-Rape Murder : कोलकाता डॉक्‍टर रेप केस में सबूत मिटाने की साजिश……CBI के पहुंचने से पहले अस्पताल में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

Kolkata Doctor-Rape Murder : कोलकाता डॉक्‍टर रेप केस में सबूत मिटाने की साजिश……CBI के पहुंचने से पहले अस्पताल में तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

Kolkata Doctor-Rape Murder

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर से हैवानियत के बाद हत्या के मामले में देशभर में हंगामा मचा हुआ है। इस घटना को लेकर देशभर के डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वही कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए हैं। हालांकि, CBI के मौके पर पहुंचने से पहले ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है।

read more – BILASPUR NEWS : स्कूल के टीचर ने छड़ी टूटते तक की बेरहमी से पिटाई, छात्र बेहोश, टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई…

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में जिस जगह पर डॉक्टर के साथ हैवानियत हुई है, उसी जगह के पास तोड़फोड़ की जा रही है। उसके आसपास अचानक से रेनोवेशन का काम क्यों शुरू किया गया? क्या यह सबूत मिटाने की कोशिश है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, जिस मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर बेरहमी से उसकी हत्या की घटना हुई हैं वहां का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में पीओ (सेमिनार हॉल) के पास ही तोड़फोड़ का काम चल रहा है। ऐसे में सवाल उठाया जा रहा है कि क्या सीबीआई के आने से पहले सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश तो नहीं हो रही है?

Kolkata Doctor-Rape Murder

वारदात से जुड़े अपडेट…
  • ज‍िस सेमिनार रूम में मह‍िला डॉक्‍टर की रेप के बाद हत्‍या की गई, उसके ठीक सामने रेनोवेशन का काम चल रहा है। दीवार टूटी हुई है, चारों ओर ईंटें बिखरी पड़ी हैं। ऐसे में ये सवाल है क‍ि अचानक अस्‍पताल के कमरे की मरम्‍मत की जरूरत क्‍यों हुई? कहीं यह डॉक्टर की हत्या के सबूत छुपाने की कोशिश तो नहीं है?
  • आरजी कर हॉस्‍प‍िटल के छात्रों का कहना है क‍ि पुल‍िस ने लापरवाही बरती, आख‍िर आज तमाम लोग उस सेमिनार हॉल तक कैसे पहुंच गए, जहां लेडी डॉक्‍टर की रेप के बाद हत्‍या की गई। अगर सबूत खो गया, या मिटा दिया गया, तो इसका ज‍िम्‍मेदार कौन होगा? क्‍या पुल‍िस ने जान बूझकर इन्‍हें अंदर जाने दिया? एसएफआई, डीवाईएफआई ने प्रशासन से इसका जवाब मांगा है।
  • पश्चिम बंगाल डॉक्टर्स फोरम ने आरोप लगाया है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है। सीबीआई को लिखे पत्र में उन्‍होंने कहा, हमें उस जगह पर रिनोवेशन होने की रिपोर्ट मिली है, हमें डर है क‍ि यह सबूतों के साथ छेड़छाड़ की कोश‍िश हो सकती है। जिसके कारण जांच में बाधा आएगी।

  • कोलकाता हाईकोर्ट ने जूनियर डॉक्‍टर मर्डर की जांच सीबीआई को सौंप दी है। लेकिन जांच में सीबीआई की किस यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा, इस पर बुधवार को फैसला होगा। सूत्रों का कहना है क‍ि ऐसे मामले आमतौर पर स्‍पेशल क्राइम ब्रांच को सौंपे जाते हैं। ऐसे में उम्‍मीद लगाई जा रही है क‍ि इस मामले को भी स्‍पेशल क्राइम ब्रांच को सौंप जाएगा।
  • सीबीआई की मेडिकल और फोरेंसिक विशेषज्ञों की विशेष टीम बुधवार को कोलकाता पहुंचेगी। टीम सबसे पहले आरजी कर मेडिकल कॉलेज जाएगी, जहां फोरेंसिक एक्सपर्ट्स सबूत जुटाएंगे। पुलिस की अब तक की जांच और मिले सबूतों की भी समीक्षा की जाएगी।
  • मंगलवार को सीबीआई के 2 अधिकारी थाने पहुंच गए और एफआईआर की सर्टिफाइड कॉपी समेत सारे दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। इस मामले पर दिल्ली और कोलकाता के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच चर्चा भी हो सकती है। अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे और अगर कोई वीडियोग्राफी की गई है, तो उसका एनालिसिस भी करेंगे।
  • कोलकाता हाईकोर्ट ने आरजी कर हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप घोष को तुरंत छुट्टी पर भेजने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि आपके पद पर रहते निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। छात्रों के दबाव के बाद डॉक्टर घोष ने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्हें कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल बना दिया गया था।
  • कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली समेत कई राज्यों में डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। हालांकि, हैदराबाद में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल छात्र आज भी ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार करेंगे। उनका कहना है कि वे स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री का इस्तीफा चाहते हैं।

read more – CG First Lithium Mines : छत्तीसगढ़ के कोरबा जल्द ही शुरू होगा देश का पहला लिथियम माइन्स, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी, जानिए लिथियम के फायदे

Breaking News National News and Politics