Independence Day Announcements : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी घोषणाएं: गौ अभयारण्य, डिजिटल वर्क सिस्टम, और महंगाई भत्ते की उम्मीदें

Independence Day Announcements : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी घोषणाएं: गौ अभयारण्य, डिजिटल वर्क सिस्टम, और महंगाई भत्ते की उम्मीदें

Independence Day Announcements

सरस्वती, रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई महत्तवपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। गौवंश-मवेशियों को सड़क हादसे से बचाने की योजना सरकार ला सकती है। साथ ही प्रदेश के 4 लाख सरकारी कर्मचारीयों को मंहगाई भत्ते के साथ ही एरियर्स देने की घोषणा कर सकते हैं।

वहीं इसके अलावा मुख्यमंत्री साय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय विभागों को हाईटेक बनाने के लिए डिजिटल वर्क सिस्टम की शुरुआत, पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए नई व्यवस्थाओं की घोषणा और प्रदेश के किसानों, मजदूरों और आदिवासियों के लिए नई योजनाओं का ऐलान कर सकते हैं।

प्रदेश सरकार एक गौ अभयारण्य स्थापित
हाल हि के दिनों में सड़क हादसों में मवेशियों और उनकी वजह से आम लोगों की मौत की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे सड़क पर आवारा पशुओं की समस्या गंभीर हो गई है। इस समस्या का निदान करने के लिए, प्रदेश सरकार एक गौ अभयारण्य स्थापित करने की योजना बना रही है, जहां आवारा मवेशियों को रखा जाएगा।

पिछले सरकार की तरह गौठान योजना को जारी रखते हुए एक ऐसा ही सिस्टम शुरू किया जा सकता हैं जिसके लिए सरकार के द्वारा एक टीम तैयार कर सड़कों पर मौजुद मवेशियों का रेस्क्यू किया जाएगा, ताकि लोग हादसे का शिकार ना बने और मवेशियों की बेवजह जान ना जाए।

Independence Day Announcements

पिछले कुछ महिनों में हुए सड़क हादसे
• जुलाई में रायपुर जिले के तिल्दा में ट्रक ने 20 से ज्यादा मवेशियों को टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से 15 गौवंश की मौत हो गई।
• 13 जुलाई को बलौदाबाजार जिले में पुलिस वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 3 जवान घायल हो गए। वहीं हादसे में 4 मवेशियों की मौत हो गई।
• 2 अगस्त को कोरिया जिले में हाईवे पर बैठे मवेशियों को ट्रक ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में 5 गायों की मौके पर मौत हो गई।
• 13 अगस्त को बलौदाबाजार के पलारी क्षेत्र में कई स्थानों पर 22 गायें मृत पाई गईं थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, सभी गायों की मौत दम घुटने के कारण हुई है।
ये गायें रात के अंधेरे में विभिन्न स्थानों पर फेंकी गई थीं।
• छत्तीसगढ़ में पिछले तीन महीनों में अलग-अलग जिलों में हुए हादसों में 2 दर्जन से ज्यादा मवेशियों की मौत हुई है।

Independence Day Announcements

महंगाई भत्ता जारी करने की मांग
हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जारी करने की मांग की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्मचारी संगठन उम्मीद कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर कोई महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे।

वहीं प्रदेश में लगभग 112 कर्मचारी संगठन है, जो छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। साथ ही 4 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने सितंबर माह में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।

इन घोषणाओं के ऐलान की संभावना
• आम लोगों के लिए जमीन की रजिस्ट्री के सिस्टम को पारदर्शी और हाईटेक बनाने की लिए नई व्यवस्थाएं लागू हो सकती हैं।
• अलग-अलग सरकारी विभागों में ऑनलाइन आवेदन करने और आवेदनों की डिजिटल निगरानी के लिए एक नया सिस्टम शुरू किया जा सकता है।
• पुलिस स्टेशनों में आम जनता की सुनवाई को बेहतर बनाने के लिए सरकार नए सिस्टम लागू कर सकती है।

प्रदेश के आदिवासियों के पट्टे से संबंधित व्यवस्था के बारे में ऐलान किया जा सकता है। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे परेड की सलामी लेंगे।

News and Politics राज्य खबर