Site icon AB News.Press

Dhamtari Road accident : धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Dhamtari Road accident

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक शहर के पीडी नाला के पास दो बाईक सवार युवकों के ट्रक की चपेट में आने से एक की मौके पर ही मौत हो गई।

तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिले अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ओझागहन से मृतक का परिजन धमतरी इलाज करवाने आए हुए थे तभी तीन लोग मनीष साहू, दुष्यंत और एक अन्य बाईक पर सवार होकर मरीज के पास खाना छोड़ने आए हुए थे। इस दौरान धमतरी एनएच पीड़ी नाला के पास एक ट्रक की चपेट में आ गए जिसके चलते हादसे में दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो गई।

इस खौफनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद शहर में बाईपास बनने के बाद भी भारी वाहन गुजरने को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।

read more – Chhattisgarh Congress : छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस की संविधान यात्रा…प्रदेश के हर ब्लॉक में निकाली गई प्रभात फेरी

Exit mobile version