Bangladesh Crisis : 15 अगस्त को बांग्लादेश में अब नहीं मनेगा शोक दिवस, नई सरकार ने किया ऐलान

Bangladesh Crisis : 15 अगस्त को बांग्लादेश में अब नहीं मनेगा शोक दिवस, नई सरकार ने किया ऐलान

Bangladesh Crisis

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे हैं। इस्तीफा देने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भी देश छोड़ कर भारत आ गई हैं। तो वही बांग्लादेश में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन हो गया है।

इस बीच मंगलवार को डॉ यूनुस ने पहला बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए एलान किया है कि अब बांग्लादेश में 15 अगस्त को राष्ट्रीय शोक नहीं मनाया जाएगा। इसके साथ ही अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने एक हिंदू मंदिर का दौरा किया है। और सभी के लिए एक समान अधिकार की बात कही है।

Bangladesh Crisis

तो वही बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना का पहला सार्वजनिक बयान सामने आया है। बता दे कि 15 अगस्त को शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या की सालगिरह है। इस मौके पर हसीना ने लोगों से बंगबंधु स्मारक संग्रहालय में इकट्ठा होकर इस दिन को ‘राष्ट्रीय शोक दिवस’ के रूप में गंभीरता के साथ मनाने का आग्रह किया है।

तो वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय अवकाश रद्द करने का एलान किया है। शेख हसीना के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। जिसको लेकर अब बांग्लादेश में 15 अगस्त को लेकर नया बवाल शुरू हो गया है। दरअसल, 15 अगस्त 1975 को स्वतंत्र बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति और राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान को बांग्लादेश की राजधानी ढाका के धानमंडी में उनके घर पर उनके परिवार के साथ सेना के जवानों के एक समूह ने मार डाला था।

हमले के समय शेख हसीना, उनके दो नाबालिग बच्चे और उनकी छोटी बहन शेख रेहाना एक छोटी यात्रा पर जर्मनी में थे। जिसके बाद 1996 में शेख हसीना ने बांग्लादेश में सरकार बनाई तो 15 अगस्त को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया गया था।

read more – Kolkata Doctor Rape : स्वास्थ्य मंत्री JP Nadda से मुलाकात के बाद FORDA की हड़ताल खत्म, बाकि संगठन का हड़ताल जारी, कहा – ‘मांगें पूरी नहीं होने तक करेंगे प्रदर्शन

Breaking News International News and Politics