Kolkata Doctor Murder : कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में दूसरे दिन भी देशभर के डॉक्टरों की हड़ताल जारी, जानिए कहा-कहा प्रभावित रहेगी  OPD की सुविधाएं

Kolkata Doctor Murder : कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में दूसरे दिन भी देशभर के डॉक्टरों की हड़ताल जारी, जानिए कहा-कहा प्रभावित रहेगी OPD की सुविधाएं

Kolkata Doctor Murder

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में देशभर में आक्रोश जारी है। अपनी सुरक्षा की मांगों को लेकर देशभर में 3 लाख डॉक्टर आज दूसरे दिन भी हड़ताल पर हैं। लिहाजा प्राइवेट से लेकर सरकारी अस्पतालों के ओपीडी ठप रहेंगे। हालांकि अस्पतालों में इमरजेंसी सर्विस को बहाल रखा गया है।

READ MORE – CG GHATARANI ACCIDENT : जतमई घटारानी घूमने गए पर्यटकों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 1 महिला की मौत, अन्य 11 यात्री घायल

तो वही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मांग की है कि देश के सभी अस्पतालों को ‘सेफ जोन’ घोषित किया जाए और वहां पुलिस कैंप और पर्याप्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए। उधर, डॉक्टर हत्याकांड को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट में 3 याचिकाओं पर अहम सुनवाई होगी।

इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की एक टीम आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंची है। डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए अस्पतालों में वैकल्पिक तैयारियां की गई थी, जिससे इलाज के लिए आये मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन इन तमाम की गई कोशिशों के बावजूद इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Kolkata Doctor Murder

कलकत्ता हाईकोर्ट में 3 याचिका दायर
डॉक्टर रेप-मर्डर केस को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में 3 याचिकाएं में अहम सुनवाई होनी है। इन याचिकाओं में केस की CBI जांच की मांग की गई है। एक याचिका के मुताबिक, महिला डॉक्टर की मौत की जांच रिपोर्ट पब्लिक कर दी गई। पीड़ित का नाम इस प्रकार से उजागर नहीं किया जा सकता है। इस मामले में नियमों का उल्लंघन हुआ। इसके साथ ही अदालत से अपील की गई है कि पीड़ित का नाम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश जारी किया जाए।

14 अगस्त की आधी रात को विरोध प्रदर्शन करेंगी महिलाएं
वहीं, कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों में भी महिला डॉक्टर्स बुधवार रात 11:55 बजे से सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। डॉक्टरों ने इस विरोध प्रदर्शन को “आजादी की आधी रात को महिलाओं की आजादी” नाम दिया है। इस अभियान में अभिनेत्री स्वस्तिका मुखर्जी, अभिनेत्री चूर्णी गांगुली और फिल्म निर्माता प्रतीम डी गुप्ता सहित कई प्रमुख हस्तियों ने इस विरोध प्रदर्शन में लोगों को शामिल होने का आह्वान किया है।

पीड़िता के परिजन से मिलीं सीएम ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मृतक के माता-पिता से मुलाकात करने के बाद कोलकाता पुलिस को मामला सुलझाने के लिए 18 अगस्त तक की समय सीमा दी और कहा कि जांच पूरी नहीं होने पर वह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप देंगी।

Breaking News National News and Politics