Gurmeet Ram Rahim : एक बार फिर 21 दिन के फरलो पर बहार आया गुरमीत राम रहीम, बागपत बरनावा आश्रम में बिताएंगे समय, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

Gurmeet Ram Rahim : एक बार फिर 21 दिन के फरलो पर बहार आया गुरमीत राम रहीम, बागपत बरनावा आश्रम में बिताएंगे समय, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

Gurmeet Ram Rahim

हरियाणा सरकार एक बार फिर साध्वियों के यौन शोषण और कत्ल केस में सजा काट रहे जेल में बंद राम रहीम पर मेहरबान हुई है। हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी है। विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को ये फरलो दी गई है। वही राम रहीम सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। राम रहीम इन 21 दिनों में यूपी के बनवारा स्थित आश्रम में रहेगा।

आप को बता दे कि 2 दिन पहले ही पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को कहा था कि वह राम रहीम को सोच समझ कर ही फरलो या पैरोल दे। जिसके बाद सरकार ने राम रहीम को इस शर्त पर फरलो दी कि वह 21 दिन बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा।

दरअसल, राम रहीम अपनी दो अनुयायियों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है और रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। उसे 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल दी गई थी।

read more – Mexico Ancient Pyramid Collapsed : मैक्सिको में तूफान के कारण 2 प्राचीन पिरामिड ढहे, मानव बलि के लिए किया जाता था इस्तेमाल, प्योरपेचा जनजाति ने बताया विनाश का कारण

Gurmeet Ram Rahim

वही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की और से गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल और फरलो दिए जाने के खिलाफ लगाई गई याचिका को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने डिस्पोज ऑफ कर दिया है। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को निर्देश दिए हैं कि गुरमीत राम रहीम को फरलों या पैरोल दिए जाने को लेकर कंपिटेंट अथॉरिटी नियमों के आधार पर फैसला ले।

वैसे आप को बता दे कि यह पहली बार नहीं है जब राम रहीम को जेल से फरलो मिली है। इससे पहले भी वह 9 बार जेल से बाहर आ चुका है। और अब दसवीं बार उसे जेल से फरलो मिली है। खबरों के मुताबिक जब भी हरियाणा में चुनाव छोटा हो या बड़ा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह जरूर चर्चा में होता है।

इस बार हरियाणा का विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में राम रहीम को एक बार फिर से जेल से बाहर पैरोल पर भेजा गया है। राम रहीम इस बार 21 दिन की पैरोल पर बाहर आया है। बता दें कि, हरियाणा के नौ जिलों की करीब तीन दर्जन विधानसभा सीटों पर डेरे का पूरा दखल है।

Gurmeet Ram Rahim

हरियाणा में 15 से 20 लाख अनुयायी डेरे से जुड़े हैं, जिनके नियमित सत्संग होते हैं। ऐसे में हर सियासी पार्टियां डेरा की ताकत को समझती है। सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, जींद, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिले ऐसे हैं, जहां डेरा सच्चा सौदा का डायरेक्ट असर है।

कब-कब जेल से बाहर आया गुरमीत
  • 24 अक्टूबर 2020: राम रहीम को पहली बार अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल मिली।
  • 21 मई 2021: मां से मिलने के लिए दूसरी बार 12 घंटे की पैरोल दी गई।
  • 7 फरवरी 2022: परिवार से मिलने के लिए डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली।
  • जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली. यूपी के बागपत आश्रम भेजा गया।
  • 14 अक्टूबर 2022: राम रहीम को 40 दिन की लिए पैरोल दी गई, वो बागपत आश्रम में रहा और इस दौरान म्यूजिक वीडियो भी जारी किए।
  • 21 जनवरी 2023: छठीं बार 40 दिन की पैरोल मिली, वो शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के जेल से बाहर आया।
  • 20 जुलाई 2023: सातवीं बार 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया।
  • 21 नवंबर 2023: राम रहीम को 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम गया।
  • जनवरी 2024: रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को 50 दिन की पैरोल मिल गई है।

read more –  MP NEWS : बाइक से आ रहा युवक गाय से जा टकराया, शरीर में घुसा गाय का सींग, मौके पर मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी

 

Breaking News National News and Politics