KORBA BIG NEWS  : ऊर्जानगरी के करतला के जंगलो में भालू का आतंक, लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर किया हमला, एक की हालत नाजुक

KORBA BIG NEWS : ऊर्जानगरी के करतला के जंगलो में भालू का आतंक, लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर किया हमला, एक की हालत नाजुक

KORBA BIG NEWS

कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा में इन दिनों दंतैल हाथियों और भालुओं का आतंक जारी है। हाल ही में एक ताज़ा घटना करतला घटित हुई, यहां जंगल में जलाऊ लकड़ी संग्रहित करने गए तीन ग्रामीणों पर दो खूंखार भालूओं ने हमला कर दिया। जिसमे एक ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया तो दूसरे ग्रामीण को मामूली चोंट आई।

read more – Kedarnath bheembali Landslide : केदारनाथ में बड़ा हादसा, भीमबली में पहाड़ भूस्खलन से लगा जाम, यात्रियों को हुई परेशानी, कुछ देर मंदाकिनी भी ठहरी

तीनों घायलों को उपचार के लिए संजीवनी 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहा प्राथमिक इलाज के बाद उन्हे इलाज के लिए सिम्स में रेफर किया गया है। मिलीं जानकारी के मुताबिक रविवार को ग्राम करताला निवासी नैहर यादव (55), चैतराम यादव (52) व बीपत श्रीवास (37) निकटवर्ती जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए थे।

KORBA BIG NEWS

इस दौरान उनका सामना दो भालुओं से हो गया और उनपर हमला कर घायल कर दिया। भालुओं ने नैहर के सिर हाथ और पैर को नोच डाला है। वहीं बीच बचाव में आए बीपत और चैतराम को भी जख्मी कर दिया। तीनों ग्रामीणों के शोरशराबे की आवाज़ सुनकर पास खेत में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े।

अधिक संख्या में लोगों को देख भालू जंगल की ओर भाग गए। ग्रामीणों की सहायता से संजीवनी 108 व 112 को सूचना दी गई। रास्ता दुर्गम होने की वजह से वाहन घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकता था। जिसके कारण घायलों को दो किलोमीटर तक लकडी के पटरे के सहारे ढोकर वाहन तक लाया गया।

read more – Bihar Jehanabad Stampede : सावन सोमवार में बिहार के सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में बड़ा हादसा, दर्शन करने आये कांवरियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, 3 महिलाओं समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत, 35 घायल

Breaking News News and Politics राज्य खबर