Chhattisgarh Naxal Attack
सुकमा। छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। यहां आये दिन नक्सली घटना को अंजाम देते है जिसमे मासूम ग्रामीणों की मौत हो जाती है। हाल ही में नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में सोमवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में मारी गई 27 वर्षीय कवासी सक्की मवेशी चराने गई थी और प्लांटेड आईईडी की चपेट में आई गई। महिला गाय चराने के लिए जंगल के पगडंडी मार्ग में चल रही थी।
इस दौरान वह नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आई गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ और उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आईईडी ब्लास्ट होने से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
यह पूरा मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका गांव का है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि नक्सलियों ने उक्त आईईडी सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्लांट किया था।घटना की पुष्टि सुकमा के एएसपी निखिल रखेजा ने की है।

