Satna News : सतना के हॉस्पिटल में शर्मसार करने वाली घटना, टॉयलेट के कमोड में मिला नवजात बच्चे का शव, घटना के बाद हॉस्पिटल परिसर में मचा हड़कंप, परिजन की तलाश में जुटे प्रबंधन

Satna News : सतना के हॉस्पिटल में शर्मसार करने वाली घटना, टॉयलेट के कमोड में मिला नवजात बच्चे का शव, घटना के बाद हॉस्पिटल परिसर में मचा हड़कंप, परिजन की तलाश में जुटे प्रबंधन

Satna News

सतना। मध्य प्रदेश के सतना ज़िले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां 8 महीने के नवजात का शव अस्पताल के बाथरूम के कमोड में फंसा मिला है। इस बात की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

जिसके बाद मृत बच्चे को निकाला गया। यह पूरा मामला सतना जिला अस्पताल का है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में काम करने वाली स्वीपर जब बाथरूम साफ करने पहुंची, तो उसने टॉयलेट के कमोड में बच्चे का शव फसा पड़ा देखा।

जिसके बाद से सफाईकर्मी के होश उड़ गए। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को जानकारी दी गई। बच्चे के शव को बाथरूम से निकाल लिया गया है। सूचना मिलते ही कमोड में फंसे नवजात बच्चे को निकाला गया और उसके माता-पिता की तलाश में जुट गए हैं।

हालांकि मृत नवजात बच्चा किसका है, यह अब तक पता नहीं चल पाया। फ़िलहाल लोगों से पूछताछ कर उनकी तलाश की जा रही है।

READ MORE – Chhattisgarh News : GST के ज्वाइंट कमीश्नर दीपक गिरी सस्पेंड, कारोबारियों से मानसिक प्रताड़ना व रिश्वत की मांग

Breaking News National News and Politics