Paris Olympics Day 14
पेरिस ओलंपिक के 14वें दिन भारत के खाते में छठवां मेडल आया। कुश्ती के 57 किलो वर्ग में भारतीय युवा रेसलर अमन सहरावत ने पुअर्तो रिको के डारियान टोई क्रूज को 13-5 से हरा कर 6वां मेडल जिताया है। अमन भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैंअब पेरिस ओलंपिक में भारत के पास कुल 6 मेडल हो गए। इसमें 5 ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल शामिल है। सेमीफाइनल में अमन जापान के पहलवान से हार गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमन के मेडल जीतने के बाद उन्हें बधाई दी है।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने अभी तक पहलवानी में एक भी मेडल नहीं जीता था। महिला रेसलर विनेश फोगाट ने फाइनल में पहुंचकर एक मेडल तो पक्की कर दी थी, लेकिन गोल्ड मेडल मैच से पहले अतिरिक्त वजन होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया और भारत की झोली में मेडल आते-आते रह गया।
Paris Olympics Day 14
अब पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग में अमन सहरावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। अमन सहरावत ने 21 साल और 24 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पीवी सिंधु के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। अमन सहरावत 57 किलो वेट कैटेगिरी में एशियन चैंपियन हैं। वह अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं।
अमन सहरावत ने साल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है। वह 4 इवेंट्स में 13 बाउट्स खेले और 11 मैच जीते। 2 ही मैच में उन्हें हार मिली है। उनका विन रेशो 84.6 प्रतिशत है। अमन भारत के दिग्गज रेसलर रवि दहिया को अपना गुरु मानते हैं। लेकिन, युवा रेसलर ने नेशनल ट्रायल्स में रवि दहिया को हराकर क्वालिफायर्स में जगह बनाई थी, फिर उन्होंने पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल किया था।
अमन सहरावत का के कमरे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस फोटो में अमन हैं और उनके पीछे एक कैप्शन लिखा है कि- अगर ये आसान होता, तो कोई भी कर लेता। साथ ही ओलंपिक का 7 छल्लों वाला सिंबल बना है और गोल्ड मेडल का स्टिकर लगा हुआ है।


