Site icon AB News.Press

CG BJP News : भाजपा महिला मोर्चा का सावन महोत्सव, 11 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भव्य आयोजन, प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

CG BJP News

सरस्वती, रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिर्वसिटी के परिसर में कल सुबह 11 अगस्त को सावन महोत्सव का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय शामिल होंगी। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय और लता उसेंडी भी इस विशेष अवसर पर मौजूद रहेंगी।

कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित
इस सावन महोत्सव में राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कार्यसमिति सदस्य श्रीमति पूजा विधानी और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत उपस्थित रहेगीं। भाजपा महिला मोर्चा धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक कदम आगे बढ़ाएगी।

आयोजन सामाजिक भागीदारी को दर्शाएगा
यह आयोजन पार्टी की महिलाओं की सक्रियता और सामाजिक भागीदारी को भी दर्शाएगा। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है और उम्मीद है कि यह कार्यक्रम बहुत ही भव्य और सफल होगा।

READ MORE – Balrampur Woman Swept Away : बलरामपुर में उफनते पांगन नाले के तेज बहाव में बही महिला, डूब रहे युवकों को ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे बचाया

Exit mobile version