CM VISHNUDEV SAI : CM विष्णुदेव साय के निवास पर आज 11 बजे से जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन, जनता की समस्याओं का होगा समाधान

CM VISHNUDEV SAI : CM विष्णुदेव साय के निवास पर आज 11 बजे से जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन, जनता की समस्याओं का होगा समाधान

CM VISHNUDEV SAI

रायपुर। प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय के निवास पर आज 8 अगस्त को रायपुर में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका निर्धारित समय सुबह 11 से 2 बजे तक तय किया गया है। सीएम साय इस दौरान आमजन की समस्या सुनेंगे।

read more – Har Ghar Tiranga Abhiyan : छत्‍तीसगढ़ में भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान, 11 से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, शासन ने सभी जिला कलेक्टरों को जारी किया निर्देश

इस जनदर्शन में अलग-अलग विभागों से अफसर मौजूद होंगे। लोगों की समस्याओं और शिकायतों के हिसाब से उसी समय सीएम अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन की शुरूवात रायपुर में 27 जून से की थी।

जन दर्शन हर सप्ताह गुरुवार को दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक जनदर्शन चलेगा। यहां आम लोगों को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में एंट्री दी जाएगी। लोगों को अपनी समस्याओं का आवेदन मुख्यमंत्री के नाम लेकर जाना होगा। शिकायत से जुड़े दस्तावेज साथ रखने होंगे। इसी के साथ ही सीएम साय भी जनदर्शन में आम लोगों की समस्या सुनेंगे।

बता दे कि 11 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक किसी न किसी कारण से जनदर्शन स्थगित किया गया था। जिसके बाद अब कल फिर से जनदर्शन की शुरुआत की जा रही है। जिसके बाद अब बार फिर से 8 अगस्त को फिर से जनदर्शन की शुरुआत की जा रही है।

Breaking News राज्य खबर