Transgender Cultural Evening : छत्तीसगढ़ में ट्रांसजेंडर कलाकारों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, दहेज उन्मूलन पर दिया संदेश

Transgender Cultural Evening : छत्तीसगढ़ में ट्रांसजेंडर कलाकारों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, दहेज उन्मूलन पर दिया संदेश

Transgender Cultural Evening

रायपुर। राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय के मुक्ताकाशी मंच में राज्यस्तरीय ट्रांसजेंडर सांस्कृतिक संध्या सांझ 6 का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में थर्ड जेंडर कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। सरकार की तरफ से ट्रांसजेंडर समुदाय की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए सांझ 6 कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

read more – Raipur News : निकाय चुनाव से पहले रायपुर महापौर समेत पार्षद करेंगे बैंगलोर और मैसूर का दौरा, शैक्षणिक भ्रमण में कार्यप्रणाली का करेंगे अध्ययन

जिसमे आयोजित कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी, कथक, ओडिशी और लावनी की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने में मजबूर कर दिया। वहीं, फैशन शो में भी थर्ड जेंडर मॉडल्स ने अपना जलवा बिखेरा। कॉन्फिडेंस के साथ किए गए कैट वॉक को लोगों ने भी खूब पसंद किया।

Transgender Cultural Evening

कार्यक्रम में थर्ड जेंडर कलाकारों ने फैशन जो के जरिए समाज को मैसेज भी दिया। गरिमा गृह की ओर से इंद्रधनुषी थीम पर फैशन शो किया गया। वही रैम्प वॉक के साथ पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, बेटी बचाओ जैसे सोशल मैसेज भी दिए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी थीम पर भी फैशन शो हुआ जहा छत्तीसगढ़ी नृत्य पेश करते हुए छत्तीसगढ़ी वेश-भूषा, बोली, खान-पान और रहन-सहन को दिखाया।

तो वही प्रतिमा डांस ग्रुप द्वारा समाज में व्याप्त दहेज की कुरितियों से संबंधित एक संगीतमय नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। इस नृत्य नाटिका के माध्यम से दहेज प्रथा के खिलाफ संदेश दिया गया, जो बहुत की आकषर्क ढंग से प्रस्तुत किया गया। समुदाय के कई कलाकारों द्वारा एकल विधा में उपशास्त्रीय नृत्य में प्रस्तुति दी गई।

Transgender Cultural Evening

इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति व पुरातत्व विभाग तथा छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। इस कायर्क्रम के मुख्य अतिथि विधायक पुरंदर मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संचालक पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग विवेक आचार्य उपस्थित थे।

read more – Paris Olympic 2024 : नीरज चोपड़ा का क्वालिफिकेशन इवेंट आज, किशोर जेना भी होंगे शामिल, विनेश फोगाट का मुकाबला ओलिंपिक चैंपियन सुसाकी से

News and Politics राज्य खबर