Paris Olympic 2024 : नीरज चोपड़ा का क्वालिफिकेशन इवेंट आज, किशोर जेना भी होंगे शामिल, विनेश फोगाट का मुकाबला ओलिंपिक चैंपियन सुसाकी से

Paris Olympic 2024 : नीरज चोपड़ा का क्वालिफिकेशन इवेंट आज, किशोर जेना भी होंगे शामिल, विनेश फोगाट का मुकाबला ओलिंपिक चैंपियन सुसाकी से

Paris Olympic 2024

पेरिस। ओलिंपिक 2024 में आज स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और किशोर जेना, साथ ही रेसलर विनेश फोगाट, अपने-अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। टोक्यो ओलिंपिक-2020 के गोल्ड मेडलिस्ट चोपड़ा और जेना मेंस जेवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन इवेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस इवेंट का मेडल मैच 8 अगस्त को होगा।

read more – Nagarnar Steel Plant Accident : जगदलपुर के एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, 4 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर

पेरिस ओलिंपिक के 11वें दिन, भारतीय पहलवान विनेश फोगाट विमेंस 50 किलोग्राम के प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकी से मुकाबला करेंगी। सुसाकी ने आज तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं हारा है, जिससे यह मुकाबला खासा दिलचस्प होगा। विनेश के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी।

Paris Olympic 2024

दुनिया के 5वें जेवलिन थ्रोअर
नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। अभिनव बिंद्रा के बाद, वह विश्व चैम्पियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय बने। इस बार भी चोपड़ा गोल्ड जीतने के लिए प्रमुख दावेदार हैं, और करोड़ों भारतीयों को उम्मीद है कि वह अपनी शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। अगर चोपड़ा पेरिस ओलिंपिक में गोल्ड जीतने में सफल होते हैं, तो वे ऐसा करने वाले दुनिया के 5वें जेवलिन थ्रोअर बन जाएंगे।

भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी से भिड़ेगी
वहीं आज भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी से भिड़ेगी। यह मुकाबला रात 10.30 बजे यवेस-डू-मानोइर स्टेडियम में खेला जाएगा। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम ने क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम का ओलंपिक के इतिहास में दमदार प्रदर्शन रहा है।

read more – Varanasi House Collapsed : वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दो मकान ढहने से 1 महिला की मौत, 8 लोग मलबे में दबे, NDRF बचाने में जुटी

Breaking News International News and Politics स्पोर्ट