Site icon AB News.Press

Nagarnar Steel Plant Accident : जगदलपुर के एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, 4 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर

Nagarnar Steel Plant Accident

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां नगरनार स्टील प्लांट में भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया है, जिसमें 4 लोग झुलसे और 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

read more – DURG TRAFFIC POLICE : मित्रता दिवस पर दुर्ग यातायात पुलिस की अनोखी पहल, जानिए क्या है पूरी खबर……

तो वहीं दो लोगों की हालत बहुत ही ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक टनल फर्नेस में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। प्लांट में काम चलने के दौरान यह हादसा हुआ था।

इसी दौरान अचानक से शॉर्ट सर्किट के बाद टनल फर्नेस में भयानक आग भड़क गई। इस आग की चपेट में 4 लोग झुलस गए, जिनमें से 2 गंभीर बताए जा रहे हैं। आधिकारियों के मुताबिक ब्रेकर मेंटेनेंस का काम किया जा रहा था।

तभी जोरदार विस्फोट हो गया। पर्याप्त सुरक्षा उपाय न होने के कारण ही ये हादसा हुआ है। हादसे में गंभीर हुए 2 कर्मचारियों को रायपुर रेफर किया गया है। ब्लास्ट के कारण और विवरण की जांच की जा रही है।

संबंधित अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा उपायों को और सख्त करने के निर्देश दिए हैं। घायलों के परिवारों को हर संभव सहायता और समर्थन देने का आश्वासन दिया गया है। घटना ने प्लांट के सभी कर्मचारियों में चिंता और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

read more – Varanasi House Collapsed : वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास दो मकान ढहने से 1 महिला की मौत, 8 लोग मलबे में दबे, NDRF बचाने में जुटी

 

Exit mobile version