Bangladesh Next PM : शेख हसीना के इस्तीफे के बाद मोहम्मद यूनुस बन सकते हैं बांग्लादेश के पीएम, आइये जानते है कौन है मोहम्मद यूनुस, अब भारत पर क्या होगा असर

Bangladesh Next PM : शेख हसीना के इस्तीफे के बाद मोहम्मद यूनुस बन सकते हैं बांग्लादेश के पीएम, आइये जानते है कौन है मोहम्मद यूनुस, अब भारत पर क्या होगा असर

Bangladesh Next PM

बांग्लादेश में पिछले 2 महीने से चल रहे आरक्षण विरोधी छात्र आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बीते सोमवार, 5 अगस्त को अपने पीएम के पद से इस्तीफा देकर देश ही छोड़ दिया और ढाका से अगरतला के रास्ते भारत पहुंचीं। जिसके बाद वहां के राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व PM और विपक्षी नेता खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया है। उन्हें 2018 में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में 17 साल कारावास की सजा सुनाई गई थी।

read more – Sheikh Hasina resign and flee from Bangladesh: बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने इस्तीफा देकर छोड़ा देश, अब देश की कमान के हाथ

शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़ने के बाद सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। हसीना के देश छोड़ते ही बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने अंतरिम सरकार बनाने का एलान किया है। सभी दलों के साथ बैठक कर देश में अंतरिम सरकार का गठन किया जायेगा। तो वही सेना प्रमुख वकार उज जमान ने कहा कि आरक्षण आंदोलन के दौरान जिन लोगों की हत्या हुई है उन्हें न्याय मिलेगा।

Bangladesh Next PM

इस बीच यह खबर आ रही है कि नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बन सकते हैं। यूनुस ने बांग्लादेश में ग्रामीण बैंक की स्थापना की थी। गरीबी विरोधी अभियान के लिए उन्हें 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला था। मोहम्मद यूनुस को गरीबों का मसीहा भी कहा जाता हैं। मोहम्मद युनूस ने बांग्लादेश में माइक्रो क्रेडिट यानी गरीबों को बिना जमानत के छोटे-छोटे लोन देने की शुरुआत की।

इसके जरिए उन्होंने नीचे से आर्थिक और सामाजिक विकास बनाने के प्रयास किए, इसलिए ही उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिला। इसके अलावा भी यूनुस कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीत चुके हैं। साल 2009 में उनको US प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया। वहीं, 2010 में उन्हें कांग्रेसनल गोल्ड मेडल मिला।

भारत पर क्या असर
बांग्लादेश में फिलहाल अराजकता का माहौल है। यहां बड़ी संख्या में भीड़ सड़कों पर उतरी आई है और लूटपाट व आगजनी करने में लगी है। ऐसी भी खबर है कि बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं के घरों में भी आग लगाई जा रही है। हालांकि शेख हसीना की सरकार का भारत के प्रति झुकाव बहुत रहता था। मगर, जिस तरह से उनको देश छोड़कर भागना पड़ा है। इससे यह बात साफ है कि देश में कट्टरपंथी तत्वों का उदय हो रहा है। शेख हसीना की पार्टी ने इसे पीछे जमात-ए-इस्लामी को जिम्मेदार बता रही है। जिस पर पाकिस्तान का समर्थक होने का आरोप पहले भी लगता रहा है।

Bangladesh Next PM

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर संकट के बीच हेल्पलाइन नंबर जारी

सेना ने हिंदू परिवारों या मंदिरों के लिए कॉल करने हेतु नंबरों की एक लिस्ट जारी की है। यह अन्य संप्रदायों पर भी लागू होती है, यदि उन पर हमला हो रहा हो या बांग्लादेश में किसी प्रकार का खतरा हो तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं-

1. Dinajpur
Lt Col Raushanul Islam
01769682454

2. Mymensingh
Capt Faisal
01769208174

3. Sirajganj
Capt Shudipto
01769510524

4. Rampura
CO- Lt Col Rehgir Al Shahid,
01769053150

5. Rangpur
Capt Ashraf
01615332446

6. Rangpur
Capt Maariz
01745207469

7. Kishoreganj (Bhairab)
01769202354

Capt Raihan

Adjt: 01769202366

8. Jessore
Capt Sabbir
01886-910514

9. Rajbari
Capt Enam
01795-615950

10. Dhaka (Jatrabari)
Capt Hemel, 01766162077

11. Uttara , Airport, Diabari
CO: 01769024280
Adjt: 01769024284
Capt Sazzad (Parvez):01769510457

12. Cox’s Bazar
Capt Muztahid: 01769119988

13. Thakurgaon
Lt Faiz -01769510866
Capt Mohtashim -01769009855

14. Mirpur Area
Capt Mahomud : 01833585736
01769024256
Adjt: 01769024254

For Dhaka
  • Capt Saikat: 017 6951 0515 (Mohammadpur)
  • Capt Ridnan Saleh: +880 16 4196 8237 (Mohammadpur)
  • Capt Ashik: +880 17 3899 8458 (Segunbagicha)
  • ⁠Capt Abrar: +880 17 4156 9832 (Uttara)
  • ⁠Capt Atahar Ishtiaq: +880 17 6951 1144 (Mirpur)
  • ⁠Capt Zarraf: 01708375371 (Stadium, Polton)
  • ⁠Capt Nasif: +880 17 6951 0803 (Baridhara)
  • Lt Imrul 81: +880 17 0526 0019 (Agargaon)
  • Adjt 21 Engrs Bn: 01769013094 (Gulshan/Banani)
  • Capt Shihab: 017 6604 7323 (Motijheel, Bangladesh Bank KPI)
Breaking News International National News and Politics