OVERFLOWING ANICUT : लगातार हो रही बारिश के जन-जीवन अस्त व्यस्त, जाम जोखिम में डाल कर नदी पार करने के लिए मजबूर ग्रामीण, बेसुध पड़ी सरकार

OVERFLOWING ANICUT : लगातार हो रही बारिश के जन-जीवन अस्त व्यस्त, जाम जोखिम में डाल कर नदी पार करने के लिए मजबूर ग्रामीण, बेसुध पड़ी सरकार

OVERFLOWING ANICUT

देश भर में हो रही लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में कई गांव और शहर के स्थानीय लोग नदी और नालों पर बने पुल पार कर जरूरी कामों के लिए पुलों का उपयोग करते हैं। वहीं प्रदेश के दो अलग-अलग जिले से चौंका देने वाली बेसुध पड़ी शासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

कहीं स्कूली की जान को जोखिम में डालकर स्टूडेंट्स से भरी स्कूल बस उफनती नदी को पार कर रही, तो कहीं बड़ी संख्या मे लोग अपनी जान की परवाह किये बिना एनिकट पार कर रहे है। वही लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में इसी तरह वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए जान जोखिम में डाल कर नदी और नालों को पार करने के लिए मजबूर है्ं। स्थानीय लोगों ने सरकार से एक बेहतर पुल सुविधा बनाने के लिए कई बार गुहार भी लगाई है।

READ MORE – CM Vishnudev Sai Program : CM विष्णुदेव साय का आरंग दौरा, छात्रावास एवं आश्रम भवनों का करेंगे लोकार्पण

OVERFLOWING ANICUT

जानकारी के मुताबिक, सीएम साय के गृहग्राम जशपुर में स्कूली बच्चों से भरी बस के उफनते नाले को पार करने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो बगीचा विकासखंड के ग्राम बछरांव से ग्राम गायलूंगा मार्ग पर स्थित ढेंगुरजोर नाले का है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह चालक अपनी और बच्चों की जान जोखिम में डालकर बस से उफनते नाले को पार कर रहा है।

ढेंगुरजोर नाले का जलस्तर पुल से लगभग डेढ़ फीट ऊपर तक बह रहा है। ऐसे में बिना बाउंडरी वॉल के बनाए गए पुल पर अंदाजे के साथ नाला पार करना बच्चों के जान को दांव पर लगाने जैसा है। यहां बारिश के दिनों में रोजाना इसी तरह से स्कूली बस नदी-नाले को पार कर बच्चों को स्कूल लेने और छोड़ने जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए कई बार स्थानीय लोगों ने एक बेहतर पुल की मांग की है।

OVERFLOWING ANICUT

उधर दूसरा मामला कांकेर के कोयलीबेड़ा का है। यहां कोयलीबेड़ा ब्लॉक के करीब 40 गांवों के लोग बारिश के दिनों में जान जोखिम में डालकर घरों अपनी जान जोखिम में डालकर एनीकट पार करते हुए देखा गया है। जानकारी के अनुसार यहां के स्थानीय लोग राशन खरीदने के लिए इसी तरह नदी पार करके कोयलीबेड़ा बाजार पहुंचते हैं। इसका वीडियो वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जिसमें देखा जा सकता है कि लोग अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए कितना खतरा मोल ले रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 40 गांव के लोग रोज यहां से होकर गुजरते हैं। किसी भी दिन यहां बड़ा हादसा हो सकता है। सालों से गांव वाले यहां पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं।

नदी पर पुल बनाने की आधारशिला कई बार रखी गई लेकिन पुल आज तक नहीं बन पाया। अफसरों की लेतलतीफी का खामियाजा यहां के लोगों को भुगतना पड़ा रहा है। वही पुल बनाने के नाम पर उनको बार बार आश्वासन दिया जाता है। बारिश के मौसम में इसी तरह से उफनते नाले में बस और अन्य वाहन पार करने की कोशिश में कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन इन घटनाओं से सबक नहीं ले रहा है।

READ MORE – Paris Olympic 2024 : दो कांस्य पदक जीत चुकी मनु भाकर गोल्ड के साथ हैट्र्रिक लगाने से चूकीं

 

Breaking News Education News and Politics राज्य खबर