Site icon AB News.Press

lift fell down In Bhilai : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चौथे फ्लोर से अचानक नीचे गिरी लिफ्ट, 4 लोग घायल

lift fell down In Bhilai

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक अपार्टमेंट में लिफ्ट के भरभराकर कर गिरने से हादसा हो गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के वैशाली नगर इलाके में स्थित शकुंतला अपार्टमेंट में लिफ्ट गिरने से 4 लोग घायल हो गए।

READ MORE – Train Cancelled in CG : छत्तीसगढ़ में ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों को लगा बड़ा झटका, SECR ने 72 ट्रेनों को किया रद्द, 4 से 20 अगस्त तक प्रभावित रहेंगी ट्रेनें, देखें सूची

जिसमे दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए श्रीशंकराचार्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद क्षेत्रवासियों में काफी गुस्सा है। उन्होंने अपार्टमेंट में संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसकी लापरवाही के कारण बड़ा हादसा होते-होते टला।

यह हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। पुलिस को लोगों ने बताया कि साल 2014 में इस अपार्टमेंट को बिल्डर शकुंतला ढहाते और रिसाली निवासी वकील अहमद ने मिलकर बनाया था। इन लोगों ने फ्लैट बनाकर तो दिया, लेकिन जिन सुविधाओं का वादा किया था वो नहीं दी गईं।

lift fell down In Bhilai

वही अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों ने फ्लैट खरीदा है। उन्होंने खुद ही दो लिफ्ट और लगाई है, जो लिफ्ट बिल्डर की ओर से लगाई गई है वो 2017 में लगाई गई थी। वहीं लिफ्ट चौथे फ्लोर से पार्किंग में गिरी है। इसमें चौथे फ्लोर पर रहने वाले शिव चौधरी का परिवार रहता है।

शिव चौधरी के घर आए मेहमान बच्चों समेत लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे। उसी दौरान लिफ्ट सीधा नीचे पार्किंग में जा गिरी। इससे सभी लोगों को चोट आई है। जिसमे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। 2 लोगो के पैर में गंभीर चोट आई है जिनका इलाज शंकराचार्य हॉस्पिटल में चल रहा है।

लिफ्ट में फंसने पर क्या करें?

READ MORE – Bilaspur news : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में डायरिया के प्रकोप से 2 साल के मासूम की मौत, 10 नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया जांच शिविर

 

Exit mobile version