Site icon AB News.Press

Bilaspur news : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में डायरिया के प्रकोप से 2 साल के मासूम की मौत, 10 नए मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया जांच शिविर

Bilaspur news

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में डायरिया के प्रकोप से 2 साल के मासूम की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई और उल्टी-दस्त के साथ तेज बुखार से उसकी हालत गंभीर हो गई थी। बच्ची को आनन फानन में इलाज के लिए भर्ती किया गया था।

जहा शुक्रवार को इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। जिले में डायरिया से यह दूसरी मौत है। जबकि, मलेरिया से अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जांच में मृतक बच्चे के घर के आसपास डायरिया के 10 और मरीज मिले हैं। प्रारंभिक जांच में दूषित पानी की वजह से बीमार होने की आशंका जताई गई है।

READ MORE – IMD Weather Update : छत्तीसगढ़ के कई 18 जिलों समेत इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट…बिहार के लिए खास चेतावनी

Bilaspur news

ऐसे में डायरिया और मलेरिया के लिए जिला हॉट स्पॉट बना हुआ है। इधर, कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने शुक्रवार को डायरिया और मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग के साथ दूसरे विभाग के कर्मचारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित गांवों में ही कैंप लगाकर मरीजों का पता लगाया जा रहा है और इलाज किया जा रहा है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत मल्हार चौकी के ग्राम बूढ़ीखार में डायरिया फैल गया। 24 घंटे के भीतर ही एक बच्चे की मौत हो गई। गांव में रहने वाले राजकुमार कैवर्त के तीनों बच्चे एक के बाद एक बीमार पड़ने लगे। उन्हें बुखार आने के साथ उल्टी होने लगी। इस दौरान दो साल के बच्चे वीर कैवर्त की हालत कुछ ज्यादा बिगड़ने लगी।

Bilaspur news

जैसे-तैसे रात काटने के बाद सुबह पांच बजे के आसपास बच्चे को लेकर मल्हार स्थित हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हालत खराब होने की जानकारी देते हुए बच्चे को तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की बात कही। स्वजन उसे लेकर सुबह आठ बजे मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहा इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

ग्रामीण पी रहे कुएं का पानी, आसपास फैली है गंदगी

Bilaspur news

डायरिया के लक्षण

डायरिया का कारण क्या है?
डायरिया इन्फेक्शन दूषित पानी और भोजन के अंतर्ग्रहण से होता है, गंदे हाथों से संदूषण या मल पदार्थ के संपर्क में आना। कुछ सामान्य रोगाणु जो गैस्ट्रो-आंत्रशोथ का कारण बनते हैं और बाद में दस्त होते हैं।

Bilaspur news

मलेरिया के कारण
मलेरिया एक मुख्य रूप से प्लास्मोडियम परवम संक्रमण के कारण होता है, जो मादा एनोफिल्स मॉस्कीटों के काटने के माध्यम से होता है। मलेरिया एक पर्जीवी बीमारी है जो मौसम के अनुसार बदल सकती है और पुरषों, महिलाओं, और बच्चों को प्रभावित कर सकती है। मलेरिया के लक्षण आमतौर पर बीमारी के प्रकार और ग्रेड के आधार पर भिन्न हो सकते हैं, लेकिन कुछ मुख्य लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं जैसे की –

ध्यान दे

READ MORE – CG Hareli Tihar 2024 : प्रदेश के पहले त्योहार हरेली में किसान किन चीजों की करते हैं पूजा, छत्‍तीसगढ़वासी के लिए क्‍यों है यह पर्व खास? सीएम हाउस में आयोजन की तैयारी का उत्साह जोरशोर से

Exit mobile version