ACB Raid On DEO : छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की  जिला शिक्षा अधिकारी के घर छापेमारी; ट्रांसफर-पोस्टिंग और कमीशनबाजी की शिकायत..पढ़िए पूरी खबर

ACB Raid On DEO : छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की जिला शिक्षा अधिकारी के घर छापेमारी; ट्रांसफर-पोस्टिंग और कमीशनबाजी की शिकायत..पढ़िए पूरी खबर

ACB Raid On DEO

सरस्वती, रायपुर। बिलासपुर और कवर्धा दोनों जगहों में एंटी करप्शन ब्यूरो(ACB) की टीम ने आज सुबह 5:45 में छापेमारी की हैं। इस कार्रवाई में बिलासुपर जिले के शिक्षा अधिकारी के कई जगहों पर दबिश दी गई। बताया जा रहा है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग और डिपार्टमेंट के काम में कमीशनबाजी की लगातार शिकायत आ रही थी।

READ MORE – OVERFLOWING ANICUT : लगातार हो रही बारिश के जन-जीवन अस्त व्यस्त, जाम जोखिम में डाल कर नदी पार करने के लिए मजबूर ग्रामीण, बेसुध पड़ी सरकार

दरअसल, इस छापेमारी की खास बात यह है कि ACB की टीम ने स्थानीय पुलिस की कोई मदद नही थी. इसलिए छापेमारी की किसी को भनक तक नही लगी। ACB की टीम जब सुबह बिलासपुर के शिक्षा अधिकारी टी.आर. नूतन साहू के घर पहुंची तब उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे।

ACB Raid On DEO

ACB की टीम रात ढाई बजे बिलासपुर के शिक्षा अधिकारी के निजी और सरकारी दोनों घर में एक साथ छापेमारी के लिए रवाना हुई थी। जब टीम सुबह बिलासपुर उनके घर पर पहुंची, तो DEO साहू गहरी नींद सो रहे में थे। वहीं ACB की टीम जब उनके निजी घर श्याम नगर कॉलोनी कवर्धा पहुंचे तो DEO साहू की पत्नी ने दरवाजा खोला। टी.आर. नूतन साहू(DEO) कवर्धा के रहने वाले है, यहां उनका निजी आवास है।

ACB की टीम ने की दस्तावेजों की बारीकी से जांच
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छापेमारी के दौरान, DEO टीआर साहू को उनके सरकारी आवास से जिला शिक्षा कार्यालय ले जाया गया। यहां ACB की टीम ने दस्तावेजों की बारीकी से जांच की और अधिकारी से पूछताछ भी की। छानबीन के दौरान, DEO साहू ने मीडिया के सामने रूमाल से अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आए। फिलहाल पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

ACB Raid On DEO

ACB अफसरों ने कहा- कार्रवाई जारी, दस्तावेज और रिकॉर्ड की जांच
ACB टीम जिला शिक्षा अधिकारी के छापेमारी के बाद रवाना हो गई। ACB की अधिकारियों ने कहा कि पूरी जांच अभी जारी है। दस्तावेजों और रिकॉर्डों की छानबीन जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

DEO टीआर साहू पर ट्रांसफर-पोस्टिंग और कमीशनबाजी की शिकायतें
ACB सूत्रों ने खुलासा किया है कि बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू पर शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, विभागीय खरीदी और निर्माण कार्यों में कमीशनबाजी की शिकायतें मिली थीं। ACB ने इन शिकायतों की जांच के दौरान साहू की चल-अचल संपत्ति की जानकारी इकट्ठा की। इसके आधार पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर छापेमारी की गई।

READ MORE – Delhi Public School : डीपीएस स्कूल में पांच वर्षीय बच्ची के साथ लैंगिक छेड़छाड़, परिजनों ने किया जोरदार हंगामा

Breaking News News and Politics राज्य खबर