Site icon AB News.Press

RAIPUR CRIME NEWS : तेज रफ्तार कार ने युवती को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, थाना में कार खड़ी कर फरार हुआ आरोपी….

RAIPUR CRIME NEWS

सरस्वती, रायुपर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेलीबांधा में तेज रफ्तार कार सवार ने स्कूटी सवार 21 साल युवती को टक्कर मार दी। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार होकर कार को खम्हारडीह थाना में खड़ी करके फरार हो गया।

READ MORE – Wayanad Landslides News : केरल के वायनाड भूस्खलन में 4 दिन बाद मलबे से जिंदा निकाले गए 4 लोग, 300 लोग अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मिली जानकारी के अनुसार, युवती का नाम श्रेष्ठा सत्यपथी के रूप में की गई है, जो कि वीआईपी रोड स्थित अमलतास सोसीयटी की रहने वाली है। उसके पिता SBI में AGM के पद पर पदस्थ हैं।

घटना के दिन युवती अपने पिता के लिए मेडिकल से दवाई लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने युवती को टक्कर मार दी हैं, और मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

Exit mobile version