Paris Olympics 2024 Day 7 : आज भी भारत को मिल सकते हैं 2 मेडल, मनु भाकर समेत ये खिलाड़ी  होंगे मैदान में, जानिए पूरा शेड्यूल

Paris Olympics 2024 Day 7 : आज भी भारत को मिल सकते हैं 2 मेडल, मनु भाकर समेत ये खिलाड़ी होंगे मैदान में, जानिए पूरा शेड्यूल

Paris Olympics 2024 Day 7

आज पेरिस ओलंपिक 2024 का 7वां दिन है। छठे दिन स्वप्निल कुसाले भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। आज भारत के पास दो मेडल जीतने का सुनहरा मौका है। वही आज एक बार फिर भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर एक्शन में नजर आएंगी। मनु अभी तक पेरिस ओलंपिक में 2 मेडल जीत चुकी हैं। इसके अलावा बैडमिंटन में लक्ष्य सेन एक्शन में दिखेंगे। आज 7वें दिन भारतीय खिलाड़ी तीरंदाजी, जूडो, निशानेबाजी, रोइंग और शूटिंग जैसे खेलों में भी हिस्सा लेंगे। जिसमें कुल 2 मेडल आने की उम्मीद है।

भारत को आज के दो मेडल तीरंदाजी और जूडो में मिल सकते हैं। जूडो में तुलिका मान भारत की झोली में मेडल डाल सकती हैं। इसके अलावा तीरंदाजी में अंकिता भकत और धीरज बोम्मदेवरा की मिक्स्ड टीम मेडल ला सकती है। यह भारतीय जोड़ी भारत के लिए पहला गोल्ड भी ला सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आज भारत के खाते में कितने मेडल आते हैं।

Paris Olympics 2024 Day 7

भारत का आज का पूरा शेड्यूल
शूटिंग
  • वुमेंस 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिजन – मनु भाकर, ईशा सिंह – दोपहर 12:30 बजे
  • वुमेंस 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन रैपिड – मनु भाकर, ईशा सिंह – दोपहर 3:30 बजे
  • मेंस स्कीट क्वालिफिकेशन दिन 1 – अनंतजीत सिंह नरूका – दोपहर 1:00 बजे
  • तीरंदाज
  • मिक्स्ड टीम राउंड ऑफ 16 – अंकिता भकत/धीरज बोम्मदेवरा बनाम डायनांदा चोइरुनिसा/आरिफ पंगेस्टु – दोपहर 1:19 बजे
  • मिक्स्ड टीम क्वार्टर फाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – शाम 5:45 बजे
  • मिक्स्ड टीम कांस्य पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – शाम 7:54 बजे
  • मिक्स्ड टीम स्वर्ण पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – रात 8:13 बजे

Paris Olympics 2024 Day 7

एथलेटिक्स
  • वुमेंस 5000 मीटर हीट 1 – अंकिता ध्यानी – रात 9:40 बजे
  • वुमेंस 5000 मीटर हीट 2 – पारुल चौधरी – रात 10:06 बजे
  • मेंस शॉट पुट क्वालिफिकेशन – तजिंदरपाल सिंह तूर – 11:40 बजे
बैडमिंटन
  • मेंस सिंगल क्वार्टरफाइनल – लक्ष्य सेन बनाम चाउ टीएन चेन – शाम 6:30 बजे
गोल्फ
  • मेंस राउंड 2 – गगनजीत भुल्लर, शुभंकर शर्मा – दोपहर 12:30 बजे
हॉकी
  • मेंस पूल बी – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – शाम 4:45 बजे
सेलिंग
  • वुमेंस डिंगी रेस 2 – नेत्रा कुमानन – दोपहर 3:45 बजे
  • वुमेंस डिंगी रेस 3 – नेत्रा कुमानन – रेस 2 के बाद
  • वुमेंस डिंगी रेस 4 – नेत्रा कुमानन – रेस 3 के बाद
  • मेंस डिंगी रेस 3 – विष्णु सरवनन – शाम 7:05 बजे
  • मेंस डिंगी रेस 4 – विष्णु सरवनन – रात 8:15 बजे

Paris Olympics 2024 Day 7

जूडो
  • वुमेंस +78 किग्रा राउंड ऑफ 32 – तूलिका मान बनाम इडालिस ऑर्टिज (CUB) – दोपहर 2:12 बजे
  • वुमेंस +78 किग्रा राउंड ऑफ 16 (क्वालिफिकेशन के आधार पर) –
  • वुमेंस +78 किग्रा क्वार्टर फाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) –
  • वुमेंस +78 किग्रा रेपेचेज राउंड (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – शाम 7:30 बजे से
  • वुमेंस +78 किग्रा सेमीफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) –
  • वुमेंस+78 किग्रा कांस्य पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) –
  • वुमेंस +78 किग्रा स्वर्ण पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) –
रोइंग
  • मेंस सिंगल स्कल्स फाइनल डी – बलराज पवार – दोपहर 1:48 बजे

 

Breaking News International National News and Politics स्पोर्ट